दुष्‍कर्म के मामले में अमेरिका से फरार रत्नेश भूटानी को STF ने किया गिरफ्तार, बालीवुड से भी रहा इसका कनेक्‍शन
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

दुष्‍कर्म के मामले में अमेरिका से फरार रत्नेश भूटानी को STF ने किया गिरफ्तार, बालीवुड से भी रहा इसका कनेक्‍शन

दुष्‍कर्म के मामले में अमेरिका से फरार रत्नेश भूटानी को STF ने किया गिरफ्तार

दुष्‍कर्म के मामले में अमेरिका से फरार रत्नेश भूटानी को STF ने किया गिरफ्तार, बालीवुड से भी रहा इसका

STF Meerut मेरठ एसटीएफ को आज एक बड़ी कामयाबी उस समय हाथ लगी जब उसने मेरठ मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ मूल के इस इस अमेरिकी नागरिक का नाम रत्नेश भूटानी है और वह अमेरिका में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है। अमेरिका ने दुष्कर्म के आरोपी भूटानी की वांछित होने की सूचना इंटरपोल को दी थी। इसके बाद इंटरपोल ने रत्नेश भूटानी के खिलाफ रेड कार्नर जारी किया था। इसके बाद से ही यूपी एसटीएफ रत्नेश के पीछे लगी हुई थी।

मेरठ एसटीएफ ने आज शनिवार को मेरठ कंकरखेड़ा निवासी अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी को आगरा से गिरफ्तार किया। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी भूटानी आगरा में अपने एक रिश्तेदारों के पास जमीन खरीदारी करने के सिलसिले में गया था। जहां से उसको गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी पर कैलीफोर्निया में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। दुष्कर्म के इस मामले में रत्नेश फरार चल रहा था। इंटरपोल ने वांछित रत्नेश की गिरफ्तार के लिए भारत से संपर्क साधा था। इंटरपोल ने दुष्कर्म के वाछिंत अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी एसटीएफ से भी मदद मांगी थी।

एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने जानकारी दी कि अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी काफी शातिर किस्म का अपराधी है। अमेरिका से वह भागकर भारत आया। जहां कुछ दिन तक वह दिल्ली में रहां। इसके बाद वह मेरठ में जगह-बदल-बदल कर रहता था। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। जिससे उसको पकड़ना काफी मुश्किल हो रहा था। लेकिन दो महीने के प्रयास के बाद आखिरकार भूटानी एसटीएफ के हत्थे चढ़ ही गया। एसटीएफ ने भूटानी के पकडे़ जाने की जानकारी आलाधिकारियों को दी है। जिसके बाद उसको अमेरिका को प्रत्यापर्ण किया जा सकेगा।