Srishti of Panchkula is the topper of CBSE 10th in the country

सीबीएसई रिजल्ट: पंचकूला की सृष्टि देश में 10वीं की सीबीएसई टॉपर

Srishti of Panchkula is the topper of CBSE 10th in the country

Srishti of Panchkula is the topper of CBSE 10th in the country

Srishti of Panchkula is the topper of CBSE 10th in the country- पंचकूला  (आदित्य शर्मा)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। पंचकूला सेक्टर 15 स्थित भवन विद्यालय स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि शर्मा ने भारत में टॉप किया है। छात्रा ने 500 में से 500 अंक लेकर ना सिर्फ पंचकूला बल्कि हरियाणा का पूरे देश में मान बढ़ाया है। सृष्टि के पिता राजीव शर्मा दिव्यांग होते हुए बेटी का हमेशा मनोबल बढ़ाते रहे है। उनका दो साल पहले व्हील चेयर से सडक़ पर एक्सीडेंट हुआ था तब भी बेटी के आइकन बने रहे। वह सिटको, चंडीगढ़ में कार्यरत हैं।

अर्थ प्रकाश के साथ विशेष वार्ता में छात्रा ने कहा कि वह रोजाना 18 घंटे की कठित परिश्रम के बाद यह मुकाम हासिल करने में कामयाब रही। वह आगे चल कर कंप्यूटर साइंस में अपना भविष्य बनाना चाहती है और बेहतर इंजीनियर बन कर कंप्यूटर साइंस के जरिए तकनीक में नए बदलाव लाना चाहती है। वह आगे भी इसी तरह कठिन मेहनत जारी रखेगी। उसे हर समय अपने माता-पिता, स्कूल अध्यापकों और सेल्फ स्टडी से जो सपोर्ट मिली है वह उसे खोना नहीं चाहती। स्कूल की कोऑर्डिनेटर गीता दीवान ने कहा कि सृष्टि ने पढ़ाई को लेकर कोई दबाव महसूस नहीं किया। छात्रा ने कहा कि 12वीं कक्षा पर वह इसी मेहनत के बूते पर फोकस कर रही है। 

उधर, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 पंचकूला में 10वीं कक्षा यशस्वी भय ने 99.8 प्रतिशत के साथ स्कूल में टॉप किया। इस वर्ष के परिणामों में कक्षा 10वीं के 25 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह विशेष रूप से सराहनीय है कि दसवीं कक्षा की मनस्वी वशिष्ठ ने शारीरिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

12वीं में चंडीगढ़ का ओवर ऑल रिजल्ट 91.61 प्रतिशत 

सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकैंडरी एजुकेशन ने सोमवार  बाहरवीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इस बार 12वीं में चंडीगढ़ से 91.61 और पंचकूला रीजन 91.17 प्रतिशत बच्चें पास हुए है। चंडीगढ़ रीजन से 123679 लडके और लड़कियों ने रीजस्टर्ड करवाया था 123080 अपीयर हुए जिसमें से  57882 लडके और 54872 लड़कियां पास हुई । लडकों की पास प्रतिशतता 89.78 और लड़कियो की 92.97 रही। रीजन का  ओवरऑल रिजल्ट  91.61 प्रतिशत रहा है।    

हरियाणा  में स•ाी विषय में रजिस्टर्ड 80965 लडके और 61964 लड़कियां हुए। जिसमें 18572 लडके और 14122 लड़किया अपीयर हुई है।  17006 लडके और 13386 लड़किया पास हुए है। 91.57 लडके और 94.79 लड़किया का पास प्रतिशत रहा है। हरियाणा का पास 92.9प्रतिशत रहा है। चंडीगढ़ में स•ाी विषय में रजिस्टर्ड 10194 लडके और 9317 लड़किया हुए। जिसमें 10147 लडके और 9287 लड़कियां अपीयर हुई है।  9026 लडके और 8642 लड़किया पास हुई । 88.95 लडके और 93.05 लड़किया का पास प्रतिशत रहा है। चंडीगढ का पास 90.91प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश़ में स•ाी विषय में रजिस्टर्ड 6081 लडके और 5336 लड़किया हुए। जिसमें 6058 लडके और 5327 लड़किया अपीयर हुई है।  5499 लडके और 5062 लड़किया पास हुए है। 90.77 लडके और 95.03 लड़किया का पास प्रतिशत रहा है। हिमाचल की पास प्रतिशतता 92.76प्रतिशत रही है।

दसवीं का चंडीगढ़ का ओवर ऑल रिजल्ट 93.71 प्रतिशत रहा

चंडीगढ़। सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकैंडरी स्कूल ने सोमवार को दसवीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार 10 वी में चंडीगढ़  का ओवर ऑल रिजल्ट 93.71 प्रतिशत और पंचकूला रीजन का  92.77 प्रतिशत रहा। ओवर आल चंडीगढ़ रीजन 9वें नंबर पर और पंचकूला रीजन 10 नंबर पर रहा है ।  चंडीगढ़ रीजन से 144291 लडके और लड़कियों ने रीजस्टर्ड करवाया था 143824 अपीयर हुए और 71922 लडके और 62853 लड़कियां पास हुई है। लडकों की पास प्रतिशतता 92.23 प्रतिशत और लड़कियों की 95.46 प्रतिशत रही रीजन का ओवरऑल रिजल्ट 93.71 प्रतिशत रहा है। पंजाब में स•ाी विषय में रजिस्टर्ड 60193 लडके और 49843 लड़कियां हुए। जिसमें 59955 लडके और 49723 लड़कियों अपीयर हुई है। 55560 लडके और 48071 लड़कियां पास हुई 92.67 लडके और 96.68 लड़कियों की पास प्रतिशत रहा है। पंजाब का पास 94.49 प्रतिशत रहा है। चंडीगढ़ में स•ाी विषय में रजिस्टर्ड 8992 लडके और 8422 लड़किया  जिसमें 8971 लडके और 8387 लड़किया अपीयर हुई है।  7858 लडके और 7504 लड़किया उतीर्ण हुए है। 87.59 लडके और 89.47 लड़किया का पास प्रतिशत रहा है। चंडीगढ का पास 88.50 प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश में स•ाी विषय में रजिस्टर्ड 9530 लडके और 7674 लड़कियां  जिसमें 9516 लडके और 7661 लड़कियां अपीयर हुई है। 9191 लडके और 7515 लड़कियां पास हुई । 96.58 लडके और 98.09 लड़कियोंं का पास प्रतिशत रहा है। हिमाचल का पास 97.26प्रतिशत रहा है।