हरियाणा के सीएम सैनी ने दी सौगात, इस जिले के लिए की बड़ी घोषणा

undefined

सीएम ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Haryana CM Saini gave a gift: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ी घोषणा की है। सीएम सैनी ने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार ने जो कहा है, उसे करके दिखाया है और इसी संकल्प के साथ नरवाना की नई तस्वीर गढ़ी जाएगी। यह बात सीएम सैनी ने नरवाना के मेला मंडी में विकास रैली को संबोधित करते हुए कही।  मुख्यमंत्री ने नरवाना क्षेत्र में 206 करोड़ 32 लाख रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।


दो और फोर लेन की सौगात

मुख्यमंत्री ने दिल्ली रैली का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो और फोर लेन की सौगात दी है। अब दिल्ली से कटरा छह घंटे में और दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे में पहुँचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को भी नरवाना दौरे की जानकारी दी गई है और प्रधानमंत्री ने नरवाना की जनता को राम-राम कहा है।


कांग्रेस पर साथा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यहां सिर्फ राजनीति होती थी, विकास नहीं। पुरानी सरकारें केवल तालियां बजवा लेती थीं, काम नहीं करती थीं। जो नेता नरवाना को अपना बताते हैं, वो सिर्फ ट्वीट तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 साल में नरवाना में 607 करोड़ के विकास कार्य हुए, जबकि मौजूदा सरकार ने 2014 से अब तक 2105 करोड़ के विकास कार्य पूरे किए। पिछले साढ़े 10 वर्षों में नरवाना क्षेत्र के लिए 111 घोषणाएं की गईं, जिनमें 98 पूरी हो चुकी हैं और 6 पर काम चल रहा है।  जींद जिले के लिए 628 घोषणाएं, जिनमें से 541 पूरी हो चुकीं।

वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना की जनता लंबे समय से चाहती थी कि मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में आएं और आज उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी को नरवाना की जनता ने जिस तरह अपनाया है, उससे साफ है कि आने वाले समय में यह इलाका प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा। बेदी ने कहा कि नरवाना चार लोकसभा क्षेत्रों का गेटवे है। चार में से तीन लोकसभा क्षेत्र भले ही भौगोलिक रूप से दूर हों, लेकिन नरवाना की जनता का आशीर्वाद भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाने में महत्वपूर्ण होगा।