Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद; बम पर पैर पड़ने से उड़े चीथड़े, इतने और जवान चपेट में आए
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद; बम पर पैर पड़ने से उड़े चीथड़े, इतने और जवान चपेट में आए, सभी का इलाज चल रहा

Chhattisgarh Bijapur IED Blast One Soldier Martyred Several Soldiers Injured

Chhattisgarh Bijapur IED Blast One Soldier Martyred Several Soldiers Injured

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए लगातार ऑपरेशन जारी है। पिछले कुछ दिनों मे एक बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया है। हालांकि, इस बीच हमारे कुछ जवानों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। जहां इसी कड़ी में अब एक और जवान के शहीद होने की खबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर से आई है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान की जान चली गई। इसके अलावा 3 से 4 अन्य जवान भी IED की चपेट में आए हैं, जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया है।

सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान

रिपोर्ट्स के अनुसार, (जिला रिजर्व गार्ड) DRG की एक टीम सुबह बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के खिलाफ एक्शन में आते हुए सर्च ऑपरेशन पर निकली हुई थी। जवान जंगल में सर्चिंग कर ही रहे थे कि इसी दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED पर एक जवान का बम पर पैर पड़ने से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि जवान के चीथड़े उड़ गए और 3 से 4 अन्य जवान भी बम की चपेट में आकर घायल हो गए। शहीद हुए जवान का नाम दिनेश नाग बताया जा रहा है।

खतरे से बाहर हैं घायल जवान

वहीं बताया जा रहा है कि जो जवान घायल हुए हैं, वे सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद जवानों को जंगल से निकाल लिया गया था और उनके बेहतर इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गईं। आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि, ये दुखद घटना बीजापुर के चिल्ला मरका गांव में हुई है। शहीद जवान और घायल जवानों के परिजनों को ये दुखद सूचना दे दी गई है।

नक्सलियों का गढ़ है छत्तीसगढ़

बतादें कि, छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली एक्टिव हैं और सुरक्षा जवानों को जख्म दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में एक्टिव नक्सली अबतक कई बड़े हमले कर चुके हैं और इन हमलों में कई जवानों की शहादत हुई है। हालांकि, इस बीच हमारे जवानों ने भी कई नक्सलियों को ढेर किया है। सुरक्षा जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है और इसी बीच नक्सली चुपके से हमला कर देते हैं।