OMG, पेट पालने को जिस्म बेचना पड़ रहा: Sex Work कर रहीं महिलाएं, खुद को गैर मर्दों को सौंप रहीं, सेक्स के बाद मिल जाते हैं कुछ पैसे, श्रीलंका में यह कैसी भयावह स्थिति

OMG, पेट पालने को जिस्म बेचना पड़ रहा: Sex Work कर रहीं महिलाएं, खुद को गैर मर्दों को सौंप रहीं, सेक्स के बाद मिल जाते हैं कुछ पैसे, श्रीलंका में यह कैसी भयावह स्थिति

Sri Lanka Economic Crisis Women Turned Sex Workers

Sri Lanka Economic Crisis Women Turned Sex Workers

Sri Lanka Economic Crisis News : एक तरफ जहां रूस और यूक्रेन में टकराव से दुनिया की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर दुनिया का एक ऐसा देश है जो भयानक आर्थिक संकट की चपेट में है| बात हो रही है श्रीलंका (Sri Lanka Crisis) की| श्रीलंका इस वक्त अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट (Economic Crisis) से गुजर रहा है। महंगाई चरम पर जा पहुंची है| एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका की खुदरा महंगाई दर 60 फीसदी को पार कर गई है।

आपको बतादें कि, श्रीलंका में रोज-मर्रा की जरुरी चीजों को लेकर यहां के लोगों में मारामारी पैदा हो रखी है| यहां जरूरी चीजों के लिए लोग बड़ी जद्दोजहद कर रहे हैं| स्थिति कितनी भयावह है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आलम यह है कि श्रीलंका में अच्छी महिलाओं को सेक्स वर्कर तक बनना पड़ रहा है| जिन महिलाओं ने एक वक्त में मेहनत करके कमाई की, कभी यह काम नहीं किया| वह तक अब सेक्स वर्कर बन बैठी हैं और करें तो करें क्या आखिर? मजबूरी में यह सब करना पड़ रहा है क्योंकि परिवार का पेट जो पालना है|

आर्थिक संकट के बीच इतनी ज्यादा महंगाई में कैसे हो जीवन-यापन...

श्रीलंका की एक महिला का कहना है कि, परिवार में वित्तीय स्थिति बेहद खराब हो गई है| अन्य कुछ काम तो वैसे ठप हो गए हैं और अगर कुछ काम करने पर कमाई हो भी रही है तो इतनी महंगाई में गुजारा नहीं हो रहा है| महिला का कहना है कि ऐसी स्थिति है कि सेक्स वर्क का सहारा लेने के आलावा कोई विकल्प नहीं है| या तो फिर ये हो कि परिवार कई लोग कमाने वाले हों और उनके पास कमाई के साधन हों तो हमें ये सब न करना पड़े| महिला ने कहा कि इस काम से कई महिलाएं अप्रत्याशित गर्भावस्था में भी जा रहीं हैं लेकिन क्या करें मजबूरी है|

एक अन्य पीड़ित महिला की जुबानी...

वहीं, सेक्स वर्कर जैसा काम करने को मजबूर हुई एक अन्य महिला ने कहा कि वह एक कपड़ा कारखाने में नौकरी करती थी लेकिन आर्थिक संकट आ जाने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया| इस बीच जैसे-तैसे कोई दूसरी नौकरी मिली| लेकिन उसमें इतनी सैलरी नहीं है कि परिवार पल जाए और रोज-मर्रा की जरूरते पूरी हो जाएँ| इसलिए मैंने एक सेक्स वर्कर के रूप में काम करना शुरू कर दिया| क्योंकि मुझे अपने परिवार के लिए पैसे की सख्त जरूरत थी| बरहाल, श्रीलंका में इस समय लोगों का जीवन-यापन बड़े ही कठिन और विकत दौर से गुजर रहा है|