श्रीलंका ने गिरफ़्तार किए भारत के 17 मछुआरे, जानें क्या है माजरा
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

श्रीलंका ने गिरफ़्तार किए भारत के 17 मछुआरे, जानें क्या है माजरा

श्रीलंका की ओर से एक बार फिर से भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

 

MK Stalin : श्रीलंका की ओर से एक बार फिर से भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार को जानकारी देते हुए श्रीलंका से इन मछुआरों को बचाने की अपील की है। मछुआरों के साथ ही साथ उनकी दो नौका भी जप्त कर ली गई हैं। श्रीलंका की ओर से मछुआरों का गिरफ्तार करना पहली बार नहीं है, लेकिन अब इस मामले को लेकर भारत सरकार को जरूर कुछ करना चाहिए।

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की अपील

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर यह सूचना दी है, कि श्रीलंका ने भारत से 17 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया है कि 24 दिसंबर 2024 को श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्वरम के 17 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को नागपट्टनम जिले में 6 अज्ञात श्रीलंकाई नागरिकों द्वारा 20 दिसंबर को कोडिया कराई निवासी मछुआरों पर हमले की भी दो अलग-अलग घटनाओं से अवगत कराया। स्टालिन ने कहा कि इन घटनाओं में दो नौकाओं पर सवार 6 मछुआरों में से तीन घायल भी हुए हैं। बता दे कि हमलावरों ने मछली पकड़ने वाली उनकी नौकाओं से जीपीएस उपकरण, वीएचएफ उपकरण, मछली पकड़ने के जाल, मोबाइल फोन और पकड़ी गई मछलियां लूट ली है।

 

पहले भी मछुआरों को किया गया गिरफ़्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने लगातार गिरफ्तारियां और मछली पकड़ने पर निर्भर मछुआरों के जीवन को खतरनाक बताया। आपको बता दे कि इस साल यानी 2024 में अब तक 530 मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और उनकी 719 भी जब्त की जा चुकी हैं। अपनी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में मछुआरों को रिहा करवाने और उन्हें तत्काल रूप से रिहा करवाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने जब्त की गई नौकाओं को भी छुड़ाने का आग्रह किया उन्होंने इसके लिए राजनयिक माध्यमों से ठोस कदम उठाने को कहा।