गुरुग्राम में टोल प्लाजा पर चली गोलियां; स्कॉर्पियो सवार शख्स फायरिंग कर हुआ फरार, पर्ची न कटवाने को लेकर टोल कर्मियों ने रोका था
Haryana Gurugram Toll Plaza Firing Crime Breaking News
Gurugram Toll Plaza Firing: देश के भिन्न-भिन्न टोल प्लाजों पर अक्सर लोगों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद देखने को मिलता है और इस बीच कई बार दे दनादन मारपीट भी हो जाती है। टोल पर मारपीट के मामलों के कई वीडियो भी आपने देखे ही होंगे। टोल प्लाजों पर गुंडागर्दी का आलम थम नहीं रहा है। अब नई घटना दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आई है। जहां घामडोज़ टोल प्लाज़ा पर गोलियां चली हैं। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
स्कॉर्पियो सवार शख्स फायरिंग कर हुआ फरार
रिपोर्ट्स के अनुसार, घामडोज़ टोल प्लाज़ा पर एक स्कॉर्पियो सवार शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया। उसे पर्ची न कटवाने को लेकर टोल कर्मियों ने रोका था। जिसके बाद वह तैश में आ गया और फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। हालांकि, गनीमत की खबर यह है की इस पूरी घटना में किसी हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई कर रही है। फरार स्कॉर्पियो सवार शख्स की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
टोल प्लाजा पर दरोगा की दबंगई; टोल मांगने पर भड़का तो कई वाहनों को फ्री में निकाला, कर्मियों से मारपीट और धक्कामुक्की की