Toll Manager and Employees Fight in Haryana: हरियाणा में टोल मैनेजर की जमकर पिटाई; कर्मचारियों ने ही धुन दिया

हरियाणा में टोल मैनेजर की जमकर पिटाई; कर्मचारियों ने ही धुन दिया, अस्पताल में भर्ती, हाजिरी लगाने को लेकर विवाद था

Toll Manager and Employees Fight in Haryana

Toll Manager and Employees Fight in Haryana

Toll Manager and Employees Fight in Haryana: टोल प्लाजों पर अक्सर लोगों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद देखने को मिलता है और इस बीच कई बार दनादन मारपीट भी हो जाती है। टोल पर मारपीट के मामलों के कई वीडियो भी आपने देखे ही होंगे। मगर अब हरियाणा में मामला थोड़ा उल्टा हो गया है। यहां टोल कर्मचारियों ने अपने मैनेजर को ही पीट दिया। कर्मचारियों ने टोल मैनेजर के साथ मारपीट करते हुए उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद टोल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

हाजिरी को लेकर विवाद हुआ था

मिली जानकारी के अनुसार, मामला हरियाणा के पलवल का है। पलवल में कुंडली-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल पर यह पूरी घटना घटी। कर्मचारियों का टोल मैनेजर के साथ हाजिरी को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। जिसके चलते ही उन्होंने टोल मैनेजर के साथ मारपीट की। वहीं इस मारपीट में टोल मैनेजर ज्यादा घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

यह पढ़ें- हरियाणा में HCS अफसरों के ताबदले: अब किसे किस विभाग की जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट