SPG Director AK Sinha| SPG के डायरेक्टर AK सिन्हा का निधन, 1987 बैच के IPS अफसर थे, प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी का था जिम्मा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

SPG के डायरेक्टर AK सिन्हा नहीं रहे; ऐसे हुआ निधन, 1987 बैच के IPS अफसर थे, प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी का था जिम्मा

SPG Director AK Sinha Passes Away

SPG Director AK Sinha Passes Away

SPG Director AK Sinha Passes Away: स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, बुधवार सुबह तड़के गुरुग्राम के एक अस्पताल में उन्होने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। सिन्हा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी उम्र अभी 61 साल के आसपास थी।

1987 बैच के IPS अफसर थे AK सिन्हा

बता दें कि, अरुण कुमार सिन्हा केरल कैडर से 1987 बैच के IPS अफसर थे और वह 2016 से बतौर SPG डायरेक्टर अपनी सेवा दे रहे थे। सिन्हा को हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था। जानकारी के अनुसार, इससे पहले सिन्हा तिरुवनंतपुरम में डीसीपी, कमिश्नर, आईजी, इंटेलिजेंस आईजी और प्रशासन आईजी के रूप में काम कर चुके थे।

प्रधानमंत्री को मिलती है SPG की सिक्योरिटी

आपको मालूम रहे कि, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की स्थापना 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की हत्या के बाद की गई थी। तब SPG की सिक्योरिटी वर्तमान प्रधानमंत्री के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों को भी दी जाती थी। हालांकि, बाद में मोदी सरकार ने SPG की सिक्योरिटी में संसोधन किया। जिसके बाद अब SPG की सिक्योरिटी सिर्फ प्रधानमंत्री को मिलती है।