झारखंड मौसम अपडेट: अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर; ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

झारखंड मौसम अपडेट: अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर; ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

Spell of Storms and Rain for the Next 6 Days

Spell of Storms and Rain for the Next 6 Days

रांची। Spell of Storms and Rain for the Next 6 Days, झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान (Jharkhand Weather Forecast) के अनुसार राज्य में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच आंशिक बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बुधवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अन्य हिस्सों में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

1 अप्रैल को उत्तरी और मध्य भागों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। हालांकि 2 और 3 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने और आसमान साफ रहने के संकेत हैं।

4 अप्रैल को फिर से उत्तर-पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में मौसम सक्रिय होगा, जहां तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। जबकि 5 और 6 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना बनी हुई है।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

रांची और आसपास के इलाकों में 31 मार्च और 1 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। 2 और 3 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, जबकि 4 अप्रैल को फिर से बादल और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।