Speed ​​limit on Yamuna Expressway from December 15 to February 15
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक स्पीड लिमिट, जानें वजह

Speed ​​limit on Yamuna Expressway from December 15 to February 15

Speed ​​limit on Yamuna Expressway from December 15 to February 15

Speed ​​limit on Yamuna Expressway from December 15 to February 15- ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे और धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाएगी।

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले वाहनों की रफ्तार घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। निर्देश 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर रिफ्लेक्टिव टेप, साइन/रिफ्लेक्शन और सभी टोल प्लाजा बूथ पर फॉग लाइट लगाई जाएगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कोहरे/धुंध के समय अधिक दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। जिसको देखते हुए कोहरे/धुंध में जिन वाहनों की गति अधिकतम 100 किमी/घंटा है। उनकी गति सीमा को कम करते हुए 75 किमी/घंटा की जाएगी। यह आदेश 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इस गति सीमा के बोर्ड भी लगेंगे। एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए कोहरे में सुरिक्षत यात्रा के उपायों से संबंधित पैंपलेट्स बंटवाया जाएगा।

सभी टोल प्लाजों पर पीए सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट करवाई जाएगी। कोहरे में दुर्घटना से बचने के लिए उपायों से संबंधित सूचना का डिस्प्ले बोर्ड्स खास स्थानों पर भी लगाए जाएंगे। शनिवार, रविवार और अवकाश के दिन यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है। इसके लिए प्रभावी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर तत्काल रिफलेक्टिव टेप लगाए जाएंगे। एंट्री/एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।