पंजाब में 7 जून को मतदाता सूची सुधार के लिए 24,453 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में 7 जून को मतदाता सूची सुधार के लिए 24,453 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे

Special camps for the revision of electoral

Special camps for the revision of electoral

चंडीगढ़, 6 जून: Special camps for the revision of electoral, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में करवाई जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) प्रक्रिया के अंतर्गत 7 जून, 2026 को राज्य के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है। मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य को सुगम बनाने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इन शिविरों में उपलब्ध रहेंगे।

श्रीमती मित्रा ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस विशेष शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि प्री-एसआईआर की प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।