Pundri Breaking News: श्री गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बणी पूंडरी में पहुंचे स्पीकर हरविंदर कल्याण और विधायक जांबा, स्वामी बलेश्वरानंद बनाया गया जन्मदिन

श्री गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बणी पूंडरी में पहुंचे स्पीकर हरविंदर कल्याण और विधायक जांबा, स्वामी बलेश्वरानंद बनाया गया जन्मदिन

Satpal

Speaker Harvinder Kalyan and MLA Jambha reached Shri Guru Brahmanand

Pundri Breaking News: श्री गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बणी पूंडरी में स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के 83वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक शाम गुरुओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं पूंडरी विधायक श्री सतपाल जांम्बा विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर दोनों नेताओं ने आश्रम में संतों और गुरुओं का आशीर्वाद लिया।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के 83वें जन्मोत्सव की बधाई हुए कहा कि गुरुओं का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। गुरु ब्रह्मानंद जी ने हमेशा बेटियों की शिक्षा व पर्यावरण की सुरक्षा पर जोर दिया था। उसी विचाराधारा, शिक्षाओं एवं पद्घतियों को गुरु बलेश्वरानंद जी महाराज आगे बढ़ा रहे हैं। गुरु जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में संस्कारों को बढ़ावा देने की जरूरत है। यदि व्यक्ति के अंदर अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा होगी तो वह समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना बेहतर योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें आज जो पद व काम करने की क्षमता मिली है, वह गुरुजनों के आशीर्वाद से ही मिली है। गुरुजनों ने हमेशा समाज को अच्छा रास्ता दिखाया है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सभी आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा देनी चाहिए।

विधायक सतपाल जांम्बा ने अपने संदेश में कहा कि गुरु बालेश्वर आनंद जी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। यह संसार दुखों का घर है। हमें सुख पाना है तो संतो की शरण में जाना होगा। पूर्ण संत का सृष्टि में आने का एक ही मकसद होता है कि हमारे जैसे लोगों को भवसागर से पार लगाना। हमें बच्चों को ऐसे सत्संगों से जोड़ना चाहिए। क्योंकि बच्चा संस्कारी होगा तो वह जीवन सफल बना देगा। यदि दुराचारी होगा तो कमाया गया धन भी बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे सामने संत बैठे हैं, जो निस्वार्थ समाज की सेवा कर हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने मधुर भजनों से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अनुयायी शामिल हुए, जिन्होंने स्वामी जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महात्मा दयानंद जी, पूंडरी नगर पालिका चेयरपर्सन बबली गोस्वामी, आश्रम प्रबंधक राजपाल, संदीप आर्य, भगवान देव, रकम सिंह, अनिल आर्य, राजकुमार वालिया, अमित कुमार सैनी,‌ अक्षय पाल, छत्रपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।