दक्षिण पूर्व रेलवे का बड़ा फैसला: कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दक्षिण पूर्व रेलवे का बड़ा फैसला: कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

South Eastern Railway Major Decision

South Eastern Railway's Major Decision

 चक्रधरपुर। South Eastern Railway's Major Decision, आद्रा रेल मंडल में 31 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी। इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने 6 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।

इसके अलावा रेलवे ने 2 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलाने का फैसला किया है।

वहीं 31 मार्च, 1 और 4 अप्रैल को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडाबिहार, मुरी होते हुए हटिया तक चलाया जाएगा।

रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी

  • 31 मार्च, 3 और 4 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
  • 5 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
  • 31 मार्च, 3, 4 और 5 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह - चन्द्रपुरा - भोजूडीह मेमू का परिचालन रद रहेगी।

ये ट्रेने शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगी

टाटानगर - आसनसोल मेमू- बराभूम मेमू (68056/68060) : 2 अप्रैल को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी । आद्रा से आसनसोल स्टेशन के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद रहेगी।