Sonali Phogat Last Video: मौत होने से पहले सोनाली फोगाट ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो किया था शेयर
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

सोशल मीडिया की काफी शौकीन थीं सोनाली फोगाट: जिंदगी के जाने से पहले यह वीडियो बनाकर डाला, यह तस्वीर खींची, पता न था कि यह सब अब आखिरी है

Sonali Phogat Last Video

Sonali Phogat Last Video

Sonali Phogat Last Video : मंगलवार सुबह बीजेपी नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को लेकर बेहद चौकाने वाली खबर आई| पता चला कि करीब 42 साल की सोनाली फोगाट ने अब इस दुनिया को अलविदा (Sonali Phogat Passes Away) कह दिया है| वह अब नहीं रहीं| एक बार के लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन ऐसा वाकई हो चुका था|

बतादें कि, सोनाली फोगाट निधन के वक्त गोवा में मौजूद थीं| यहां अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी जान चली गई| फिलहाल, सोनाली फोगाट की यूं जिंदगी खत्म होने से उन्हें जानने वाले बेहद स्तब्ध हैं| चूंकि वह राजनीति से जुड़ी हुईं थीं तो इस लिहाज से राजनीतिक गलियारों में भी सोनाली फोगाट को लेकर दुःख प्रकट किया जा रहा है|

सोशल मीडिया की काफी शौकीन थीं सोनाली फोगाट

बतादें कि, सोनाली फोगाट सोशल मीडिया की काफी शौकीन थीं| सोनाली सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव रहती थीं| एक यह भी कारण था कि जिसके चलते उनकी चर्चा खत्म नहीं होती थी| सोनाली अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहीं| उनके सोशल मीडिया पर तरह-तरह वीडियोज और फोटोज अक्सर सामने आते थे|

वहीं, जाते-जाते भी सोनाली फोगाट अपनी एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल गईं हैं| शायद सोनाली को ये नहीं पता था कि यह सब कुछ जो वह कर रही हैं वह सब उनकी जिंदगी का आखिरी हिस्सा है| अब आगे उनकी जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाने वाली है|

सोनाली फोगाट का लास्ट वीडियो, लास्ट तस्वीरें

 

 

सोनाली फोगाट ने टिक-टॉक पर मचाई धूम

सोनाली फोगाट टिक-टॉक स्टार रह चुकी हैं। उन्होंने टिक-टॉक पर अपने जलवे से काफी धूम मचा दी थी| टिक-टॉक से वह काफी चर्चा में आ गईं थीं| वैसे भी सोनाली फोगाट एक जानी-पहचानी एक्ट्रेस थीं| सोनाली के कई सुर्ख़ियों वाले वीडियो भी वायरल हुए हैं| सोनाली कि एक वीडियो आपको ध्यान हो जिसमें वह एक अधिकारी को चप्पल से मारती हुई नजर आ रही थीं।

सोनाली एक एक्ट्रेस भी रहीं, बिग बॉस 14 का हिस्सा भी बनी

बताया जाता है कि, सोनाली फोगाट ने 2006 में अपने करियर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से की। इसके बाद सोनाली का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नाता जुड़ गया| सोनाली ने टीवी की दुनिया में एक्टिंग की| इसके आलावा वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा (Sonali Phogat in Bigg Boss 14) बनी थीं|  इस शो में उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी| जिसकी वजह से वह शो में खूब चर्चा में रही थीं| हालांकि वह ज्यादा समय तक शो में टिक नहीं पाई थीं| लेकिन इस शो ने उन्हें अलग पहचान दिलाई थी|

सोनाली फोगाट ने राजनीति में भी आजमाई किस्मत

बतादें कि, सोनाली फोगाट हरियाणा बीजेपी में शामिल थीं| सोनाली ने हरियाणा का पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ा था| सोनाली फोगाट हरियाणा की आदमपुर सीट से तब कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ उतरी थीं| हालांकि, वह हार गईं थीं|

सिंगल मदर थीं सोनाली फोगाट

साल 2016 में सोनाली फोगाट के पति संजय की मौत हो गई थी| सोनाली फोगाट और संजय की एक बेटी है| जिसका सोनाली फोगाट अकेले ही पालन-पोषण कर रहीं थीं| लकिन अब वह भी चली गईं|