श्री प्रवेश वाही ने दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया
Shri Pravesh Wahi files nomination for the post of Mayor
अनिल कुमार गुप्ता अर्थ प्रकाश दिल्ली : दिल्ली के महापौर उम्मीदवार श्री प्रवेश वाही ने आज सिविक सेंटर स्थित निगम सचिव कार्यालय में दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव के महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
श्री प्रवेश वाही अभी तक दिल्ली नगर निगम के नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे । तत्कालिक नेता सदन के कार्यकाल में उन्होंने भाजपा पार्टी नेतृत्व एवं पार्षदों के बीच सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नामांकन के अवसर पर उनके साथ पदधारी महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, नेता सदन एवं स्थाई समिति उम्मीदवार श्री जय भगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा, उप महापौर उम्मीदवार श्रीमती मोनिका पंत और राजपाल राणा व अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित थे।
श्री प्रवेश वाही के चयन से निश्चित रूप से दिल्ली सरकार के साथ मिलकर सभी योजनाओं को प्रगति मिलेगी एवं दिल्ली सरकार एवं सभी विभागों के बीच तालमेल और बेहतर होगा।
इस अवसर पर श्री प्रवेश वाही ने केंद्रीय भाजपा नेतृत्व, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा एवं सहयोगी पार्षदगण व निगम के नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान हमारी प्राथमिकता है।
श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के वर्तमान वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत बजट की जन कल्याण नीतियों व योजनाओं को धरा तल पर उतारा जाएगा।
श्री वाही पिछले कई दशकों से निगम में सक्रिय हैं एवं निगम के कामकाज की अच्छी समझ रखते हैं। श्री वाही ने इससे पूर्व वर्ष 2016 से 2017 तक चेयरमैन पद पर उत्तरी एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी का नेतृत्व किया ।
श्री प्रवेश वाही रोहिणी ई वार्ड (वार्ड सं 56) से निगम पार्षद हैं। श्री प्रवेश वाही वर्ष 2007 से वर्तमान तक तीन बार रोहिणी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पार्षद की भूमिका निभाई एवं वे तीन बार जोन चेयरमैन के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।
श्री वाही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े रहे हैं एवं वर्ष 1980 से भाजपा प्रदेश गतिविधियों में उन्होंने अपनी निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने वर्ष 2004 से 2007 तक मंडल अध्यक्ष पद पर सेवाएं दी । श्री वाही दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं और वे पंजाबी खत्री परिवार से है