Shreyas Talpade Heart Attack| बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक; जानिए कैसी है हालत?
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक; 47 की उम्र में दिल ब्लॉक, अस्पताल में चल रहा इलाज, जानिए कैसी है हालत?

Shreyas Talpade Heart Attack Health Update Bollywood News

Shreyas Talpade Heart Attack Health Update Bollywood News

Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। 14 दिसंबर की शाम श्रेयस हार्ट अटैक का शिकार हुए। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, श्रेयस तलपड़े की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। श्रेयस तलपड़े का इलाज अभी जारी है। हालांकि, श्रेयस तलपड़े की हालत स्थित बताई जा रही है।

शूटिंग के बाद घर लौटे और बेचैनी होने लगी

जानकारी के मुताबिक, श्रेयस तलपड़े अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग करने के बाद शाम को जब घर लौटे तो पत्नी दीप्ति से बेचैनी होने की शिकायत की। घर पर श्रेयस तलपड़े की हालत बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद श्रेयस तलपड़े को फौरन अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। बताया जाता है कि, श्रेयस तलपड़े अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में बेसुध हो गए थे। वहीं अस्पताल पहुंचने के जल्द ही श्रेयस तलपड़े की जांच की गई और इसके बाद उन्हें ओटी ले जाया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। एंजियोप्लास्टी के बाद श्रेयस तलपड़े की हालत स्थिर हुई।

शूटिंग में बिलकुल ठीक-ठाक रहे

बताया जाता है कि, 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग के दौरान श्रेयस तलपड़े बिलकुल ठीक-ठाक रहे और हंसी-मजाक भी कर रहे थे। श्रेयस तलपड़े ने शूटिंग में कई अलग-अलग सीन दिये। कुछ एक्शन सीन भी थे। लेकिन उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। मगर जब वह घर पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में श्रेयस तलपड़े के साथ अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिज, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, परेश रावल, तुषार कपूर और कृष्णा अभिषेक जैसे सितारों सहित की बड़ी कास्ट नजर आने वाली है। ये फिल्म अगले साल दिसंबर 2024 में रिलीज हो सकती है।

इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेई का रोल निभाएंगे श्रेयस

'वेलकम टू जंगल' के अलावा श्रेयस तलपड़े कंगना रनौत स्टारर फिल्म इमरजेंसी में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले करेंगे। हाल ही में मूवी से उनका लुक ऑउट हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में श्रेयस को फैंस ने बहुत पसंद किया। बता दें कि, श्रेयस तलपड़े को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। श्रेयस तलपड़े हर प्रकार के रोल में अपना लोहा मनवा देते हैं। चाहें वह रोल एक्शन का हो या इमोशनल होने का या फिर कॉमेडी का। एक शानदार एक्टर के अलावा श्रेयस तलपड़े एक शानदार वॉइस आर्टिस्ट भी हैं. श्रेयस ने हॉलीवुड की फिल्म 'द लॉयन किंग' और फिल्म 'पुष्पा' के हिंदी वर्जन में उन्होंने अल्लू अर्जुन को अपनी आवाज दी है।

श्रेयस तलपड़े का फिल्मी करियर

श्रेयस तलपड़े का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। श्रेयस ने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों और टेलीविजन शोज से की थी। श्रेयस ने 2000 में मराठी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। श्रेयस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म इकबाल से किया था। इसके बाद वह फिल्म डोर में नजर आए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। श्रेयस तलपड़े ने 'अपना सपना मनी मनी', 'ओम शांति ओम', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'हाउसफुल 2' और 'गोलमाल अगेन' समेत कई फिल्मों में काम किया है। श्रेयस ने दीप्ति से 31 दिसंबर 2004 में शादी की थी। दीप्ति पेशे से साइकाइट्रिस्ट हैं।

50 साल से कम उम्र में ये एक्टर हो चुके हार्ट अटैक का शिकार

श्रेयस से पहले कई और ऐसे एक्टर हैं जो 50 साल से कम उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं। 47 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आ चुका है। पिछले साल फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी 45 साल की उम्र हार्ट अटैक का शिकार हुए थे। वहीं साल 2020 में मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को भी हार्ट अटैक आया था। उस समय उनकी उम्र 45 साल थी। इसके अलावा साल 2021 में टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया था। इसी प्रकार साल 2021 में कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का भी 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी।