Shiromani Akali Dal expels Harmeet Singh Kalka

Punjab: शिरोमणि अकाली दल का बड़ा एक्शन, इस नेता को पार्टी से निकाला

Shiromani Akali Dal expels Harmeet Singh Kalka

Shiromani Akali Dal expels Harmeet Singh Kalka

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में करारी हार के बाद शिरोमणि अकाली दल का माथा ठनका हुआ है और ऐसे में अब एक खबर आ रही है कि शिरोमणि अकाली दल ने एक नेता को पार्टी से बाहर कर दिया है|

बताया जाता है कि शिरोमणि अकाली दल ने हरमीत सिंह कालका को पार्टी से निष्कासित किया है| पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हरमीत सिंह कालका को पार्टी से निष्कासित किया गया है| बतादें कि, हरमीत सिंह कालका दक्षिण दिल्ली के कालका जी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्लीविधान सभा के सदस्य रह चुके हैं| इसके अलावा वह वर्तमान में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं|

Shiromani Akali Dal expels Harmeet Singh Kalka
Shiromani Akali Dal expels Harmeet Singh Kalka

बठिंडा के पूर्व शिअद विधायक सरूप चंद सिंगला ने पार्टी से इस्तीफा दिया.....

Caption

 

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया, देखें पंजाब सिविल सचिवालय से यह तस्वीर ..

Punjab New CM Bhagwant Mann
Punjab New CM Bhagwant Mann


देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|