Sharad Pawar Withdraw Resignation As NCP Chief
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पहले इस्तीफा दिया और अब वापस लिया; शरद पवार ही रहेंगे NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस्तीफे के बाद रोने लगे थे पार्टी के नेता

Sharad Pawar Withdraw Resignation As NCP Chief

Sharad Pawar Withdraw Resignation As NCP Chief

Sharad Pawar Withdraw Resignation: दिग्गज नेता शरद पवार ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी यानि NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया। पवार ने कहा कि, NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का अपना फैसला मैं वापस ले रहा हूं। मैं पार्टी नेताओं और अपने तमाम समर्थकों की भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। मैं उनकी मांग का सम्मान करते हुए इस्तीफा वापस ले रहा हूं। फिलहाल, अब शरद पवार ही NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

दो दिन पहले ही दिया था इस्तीफा

मालूम रहे कि, शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दो दिन पहले ही इस्तीफा दिया था। बतादें कि, शरद पवार ने जब इस्तीफे का ऐलान किया था तो एनसीपी नेता बेचैन हो गए थे और धरने पर बैठकर वह शरद पवार से इस्तीफा वापिस लेने की मांग कर रहे थे। शरद पवार के सामने नेता हाथ जोड़कर गुजारिश करते और रोते हुए देखे गए।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पार्टी बदलने का खेल जोरों पर; अब AAP में शामिल हुआ ये नेता, CM भगवंत मान ने खुद ज्वाइन कराई पार्टी