IG पर रेप और मारपीट के गंभीर आरोप, राजस्थान पुलिस महकमे में हड़कंप

IG पर रेप और मारपीट के गंभीर आरोप, राजस्थान पुलिस महकमे में हड़कंप

Serious allegations of rape and assault against IG

Serious allegations of rape and assault against IG

नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस के आईजी (ह्यूमन राइट्स) किशन सहाय पर 53 वर्षीय महिला के साथ रेप और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। महिला ने IG के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने चिट्ठी लिखकर डाक के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

IG पर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने आईजी किशन सहाय पर आरोप लगाया कि IG ने उसे शादी का झांसा देकर अपने सरकारी आवास पर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की।

महिला ने शिकायत में यह भी बताया है कि उसके विरोध करने के बाद IG ने पीड़िता के साथ मारपीट की और कहा कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

आईजी स्तर के अधिकारी पर रेप का आरोप लगने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलू की जांच की जा रही है।

पुलिस सभी तथ्यों की छानबीन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह साफ होगी। किशन सहाय मौजूदा समय में मानवाधिकार (ह्यूमन राइट्स) विभाग में IG के पद पर हैं।