बलिदान दिवस के उपलक्ष पर वरिष्ठ नागरिक व समाजसेवियों का हुआ सम्मान
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बलिदान दिवस के उपलक्ष पर वरिष्ठ नागरिक व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Senior citizens and social workers

Senior citizens and social workers

अनिल कुमार गुप्ता अर्थ प्रकाश दिल्ली 
शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने  शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु एवं शहीद सुखदेव जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है, वहीं इसी कड़ी में शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अष्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहीद पवन साहनी मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश साहनी, राजेश चौहान, पंजाबी के मशहूर गायक मंटू शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह बब्बू, पूर्व अस्सिटेंट सुपरीटेंडेंट तिहाड़ जेल राजेश कुमार , अनिल अरोड़ा तथा प्रमुख समाजसेवी बलबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान परमजीत सिंह पम्मा और इंद्रजीत सिंह अष्ट ने समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा और उपस्थित लोगों ने इसे सराहा।
सभा को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह पम्मा और इंद्रजीत सिंह अष्ट ने कहा कि जिन महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई, उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग, साहस और आदर्शों से प्रेरणा लेना बेहद आवश्यक है।


उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर बच्चों को इन महान क्रांतिकारियों के जीवन और विचारों से अवगत कराया जाए। साथ ही अभिभावकों और समाज से अपील की गई कि बच्चों को ऑनलाइन गेम्स से दूर कर उन्हें देशभक्ति, संस्कार और समाज सेवा की दिशा में प्रेरित किया जाए।
पम्मा और इंद्रजीत सिंह ने यह भी कहा कि शहीदों की स्मृति को जीवित रखने के लिए उनके नाम पर समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए तथा पुरस्कार भी उनके नाम पर रखे जाने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना और इतिहास के प्रति जागरूकता निरंतर बनी रहे। इस अवसर पर सुनीता अरोड़ा,  एम प्रिया,  लक्ष्मी पवार, जितेंद्र सिंह बब्बर, प्रसिद्ध जादूगर,  नरेश चंद, अरविंद सिंह  नवदीप सिंह कुमारी वैष्णवी ने उत्तराखंड और पंजाबी में डांस कर लोगों का मन मोह लिया हरजीत कौर टक्कर, रेखा खुरमी, अमरजीत सिंह, कविता गिरधर, परमजीत सिंह मारवा, बबली शर्मा,  अनु भाटिया, ,राजाराम ने क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि। दी