See here IIFA 2023 complete winners list Hrithik Roshan Alia Bhatt Drishyam 2 won maximum awards

IIFA Awards Winners List 2023 : आईफा अवॉर्ड्स में जानिए कौन रहा बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस ? यहां देखें विनर्स लिस्ट

IIFA Awards Winners List 2023

See here IIFA 2023 complete winners list Hrithik Roshan Alia Bhatt Drishyam 2 won maximum awards

IIFA Awards Winners List 2023 : इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) आईफा अवॉर्ड्स का 23वां एडिशन अबू धाबी में आयोजित किया गया। आईफा 2023 का इंतजार सभी को होता है, इस साल भी इसकी शुआत ग्रीन कार्पेट के हंगामें से हुई। हालांकि अवॉर्ड शो का अंत हंसी-खुशी और पॉजिटिव वाइब के साथ हुआ। 26 मई को आईफा रॉक्स इवेंट के दौरान कई परफॉर्मेंस भी हुई। वहीं 27 मई को विनर्स को अवाॅर्डस दिए गए। इस अवाॅर्ड में सलमान खान ने काफी सुर्खियां बटोरी है। शादी के सवाल से लेकर विक्की कौशल के वीडियो तक सलमान का नाम चर्चा में रहा। इस शानदार नाइट में दिग्गज कलाकार कमल हासन, आर माधवन, सारा अली खान, एआर रहमान, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, अनिल कपूर, विक्की कौशल, नोरा फतेही, अभिषेक बच्चन आदि कई सितारों ने शिरकत की। 

Shubman Gill ने किया Sara Ali Khan को इंस्टा से अनफॉलो? ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ा तूल

किस-किस को मिला आईफा 2023?
वहीं इस अवॉर्ड नाइट के विनर्स की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 को बेस्ट फिल्म अवाॅर्ड दिया गया। वहीं ऋतिक रोशन को विक्रम वेधा के लिए बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड दिया गया। आईफा 2023 में आलिया भट्ट की फिल्मों का दबदबा देखने को मिला। आइए हम आपको बतातें है कि किस फिल्म और सितारों को किस कैटेगरी में अवाॅर्ड मिला।

IIFA Awards 2023 की फुल विनर्स लिस्ट 
1. बेस्ट फिल्म - दृश्यम 2
2. बेस्ट डायरेक्टर - आर माधवन, रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
3. बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल मेल - ऋतिक रोशन, विक्रम वेधा
4. बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र पार्ट वैन शिवा)
5. बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल : अनिल कपूर (जुग जुग जियो )
6. आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट फॉर फैशन इन सिनेमा : मनीष मल्होत्रा
7. आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा : कमल हसन
8. बेस्ट अडॉप्टेड स्टोरी : दृश्यम 2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक
9. बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी : परवेज शेख और जसमीत रीन (डार्लिंग्स )


10. आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा : रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेद
11. बेस्ट डेब्यू (मेल) : शांतनु माहेश्वरी और कला के लिए बाबिल खान (गंगूबाई काठियावाड़ी)
12. बेस्ट डेब्यू (फीमेल) : खुशाली कुमार (धोका अराउंड द कॉर्नर)
13. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : श्रेया घोषाल (ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा केसरिया गाने के लिए)
14. बेस्ट प्लेबैक सिंगर(मेल) : अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा के केसरिया गाने के लिए)
15. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन : ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम: भाग एक – शिव


16. बेस्ट लिरिक्स : अमिताभ भट्टाचार्य (ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा के केसरिया )
17. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी : गंगूबाई काठियावाड़ी
18. बेस्ट स्क्रीनप्ले : गंगूबाई काठियावाड़ी
19. बेस्ट डायलॉग : गंगूबाई काठियावाड़ी
20. टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी : भूल भुलैया 2
21. बेस्ट साउंड डिज़ाइन : भूल भुलैया 2