राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: जैसलमेर में लगातार दूसरे दिन रेत का बवंडर, कई जिलों में असर

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: जैसलमेर में लगातार दूसरे दिन रेत का बवंडर, कई जिलों में असर

Sandstorm hits Jaisalmer for the second consecutive day

Sandstorm hits Jaisalmer for the second consecutive day

जयपुर। Sandstorm hits Jaisalmer for the second consecutive day, राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर लगातार दूसरे दिन रविवार शाम को फिर रेत का बवंडर (तूफान) उठा। जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ एवं सुल्ताना क्षेत्र से उठा रेत का बवंडर धीरे-धीरे आगे बढ़ता दिखा।

जैसलमेर में रेत के बवंडर के बीच कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। बीकानेर एवं चूरू जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी रेत का बवंडर नजर आया। हालांकि रविवार को शनिवार जैसे हालात उत्पन्न नहीं हुए । शनिवार को उठे रेत के बवंडर और दस से अधिक जिलों में बारिश के साथ कई जिलों में ओलावृष्टि होने से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रविवार को सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस फलौदी एवं 41.5 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस अलवर में दर्ज किया गया है।

सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में पिछले तीन दिन से 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया जा रहा था। लेकिन रविवार को यहां तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस तूफानी मौसम और प्री-मानसून की गतिविधियों का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।