सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र, बांद्रा पुलिस ने शुरू की जांच
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र, बांद्रा पुलिस ने शुरू की जांच

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र, बांद्रा पुलिस ने शुरू की जांच

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला है। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को आज एक धमकी भरा पत्र मिला है।

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज

बताया जा रहा है की सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे वहां उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र उन्हें मिला। इस पत्र में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला की तरह हालत कर देंगे।

खबरों की माने तो यह धमकी भरा खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला है। सलमान के पिता सलीम खान के गार्ड को ये लेटर उस जगह मिला, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद रोज जाकर बैठते हैं। से में आरोपी को सलीम खान की दिनचर्या की पूरी जानकारी होने की संभावना है।पुलिस आरोपी की पहचान के लिए बैंडस्टैंड इलाके में लगे सभी CCTV की फुटेज खंगाल रही है।

अभी कुछ दिन पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हत्या कर दी गई थी। यह घटना मनोरंजन जगत के लिए दिल दहला देने वाली थी और अब सलमान को इस तरह के धमकी भरे खत मिलना, काफी चिंता का विषय है। सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

आपको बता दें, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जिस लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया है, उसी बिश्नोई ने सलमान खान को 2008 में जान से मारने की धमकी दी थी। यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है।