"साहिबगंज वकील पर पाकुड़ में दुष्कर्म का आरोप, जेल भेजा गया"
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

"साहिबगंज वकील पर पाकुड़ में दुष्कर्म का आरोप, जेल भेजा गया"

Sahibganj Lawyer Accused of Rape in Pakur

Sahibganj Lawyer Accused of Rape in Pakur

पाकुड़। Sahibganj Lawyer Arrested in Rape Case Involving Pakur LLB Studentझारखंड के पाकुड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने न्याय व्यवस्था और वकीलों की बिरादरी को स्तब्ध कर दिया है। साहिबगंज कोर्ट के वकील जोएल मुर्मू पर पाकुड़ की एलएलबी की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपित ने पीड़िता का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल भी किया।

पीड़िता ने साहस दिखाते हुए साहिबगंज के नगर थाने में जोएल मुर्मू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वकील जोएल मुर्मू पाकुड़ के दुर्गापुर में रहता है। वह साहिबगंज कोर्ट में वकालत करता है। कानूनी सहायता और करियर में मदद का झांसा देकर एलएलबी की छात्रा को धोखे में रखा। इसके बाद पिछले सात महीनों से वह उसके साथ बार-बार गंदा काम करता रहा। पीड़िता, जो वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रही है, आरोपी को अपना मार्गदर्शक मानती थी।

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पाकुड़ नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कोर्ट परिसर और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आरोपी वकील जोएल मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।