Russia will give way to Indians stranded in Ukraine
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

जंग के बीच बड़ी खबर: भारत का साथ देने आया रूस, किया ये बड़ा ऐलान

Russia will give way to Indians stranded in Ukraine

Russia will give way to Indians stranded in Ukraine

रूस और यूक्रेन की जंग (Russia Ukraine War) के बीच यूक्रेन में भारत के कई नागरिक बुरी तरह से फंस गए हैं| अब वह हर हाल में जल्द से जल्द भारत आना चाहते हैं लेकिन ये सब इतना संभव नहीं| यूक्रेन की स्थिति बेहद बिगड़ गई है| फिलहाल, भारत सरकार बड़ी सूझबूझ के साथ योजना के तहत यूक्रेन से भारतीयों को निकाल रही है| यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है|

यह पढ़ें - रूस से भीषण युद्ध: अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा, पुतिन के लिए यह झटका

बतादें कि, अभीतक जहां भारत सरकार सामान्य विमानों को यूक्रेन भेज रही थी और भारतीयों को भारत ला रही थी तो वहीं अब भारतीय वायुसेना को भी इसमें शामिल किया गया है ताकि भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी आ सके| दुःख की बात है कि यूक्रेन में एक भारतीय नागरिक की जंग की जद्दोजहद में मौत हो गई है|

भारत का साथ देने आया रूस.....

वहीं, अब भारत का साथ देने रूस भी आ गया है| रूस ने यूक्रेन से भारतीयों को सही-सलामत निकालने के लिए अपनी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है| दरअसल, रूस ने ऐलान किया है कि भारतीयों को यूक्रेन से निकालने के लिए रूस अपने रास्ते खोलेगा| यूक्रेन से रूस के क्षेत्र के जरिये भारतीय निकल सकेंगे| भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने इसकी जानकारी दी|

यह पढ़ें - जानिए किसके पास कितने परमाणु बम? अमेरिका नहीं यह देश है टॉप पर, भारत की कुछ ऐसी है स्थिति

डेनिस अलिपोव ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें भारत की तरफ से इन्हें निकालने आपात आग्रह मिला है| रूस के राजदूत ने कहा है भारतीय लोगों को निकालने के लिए रूस अपना रास्‍ता देगा। डेनिस अलिपोव ने कहा भारत के साथ हमारे रणनीतिक रिश्ते हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के बैलेंस पोजिशन के लिए हम धन्यवाद करते हैं। भारत को इस संकट की पूरी समझ है|

भारत के साथ समझौतों पर कोई असर नहीं...

इसके साथ ही रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने यह भी कहा कि भारत के साथ समझौतों के तहत जहां तक किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति का संबंध है तो इस कड़ी में किसी बाधा की आशंका न करें| यहां प्रतिबंधों का प्रभाव हम नहीं पड़ने देंगे|

यह पढ़ें - रूस: पुतिन विनाश पर हुए उतारू! परमाणु बम फोर्स को दे दिया यह आदेश, दुनिया के देशों में बढ़ी बेचैनी

 

जंग का सातवां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज सातवां दिन है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों  का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है|

रूसी सेना का यूक्रेन के खेरसॉन पर नियंत्रण का दावा....

इधर, यूक्रेन को लेकर एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के Kherson पर कब्जा कर लिया है| इसके साथ ही रूसी सेना ने खारकीव में भीषण हमला बोला है| जिसमें बड़े स्तर पर माली नुकसान के साथ 21 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके साथ ही एक बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं|

यह पढ़ें - रूस: पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान