Russia Ukraine News Update

PM Modi रूस के राष्ट्रपति Putin से बात करने ही जा रहे थे... इससे पहले रूस की तरफ से हो गया ये बड़ा ऐलान

Russia Ukraine News Update

Russia Ukraine News Update

Russia Ukraine News Update : रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग (Russia Ukraine War) के बीच से एक बार फिर एक राहत भरी खबर सामने आई है| जानकारी के अनुसार, रूस की तरफ से यूक्रेन में फिर सीजफायर का ऐलान (Russia declares ceasefire in Ukraine) कर दिया गया है|

यह पढ़ें - सेक्स से इंकार करना क्रूरता... हाईकोर्ट की इस गंभीर मामले पर यह विशेष टिप्पणी

रूस चाहता है कि इस जंग के बीच से आम लोग बाहर निकल जाएं और इसीलिए रूस की तरफ से बार-बार सीजफायर का ऐलान किया जा रहा है| ध्यान रहे कि, इससे पहले जंग के 10वें दिन यानि बीते शनिवार को रूस ने सीजफायर का पहली बार ऐलान किया था और अब फिर से रूस ने सीजफायर का ऐलान कर जंग के बीच से सुरक्षित निकलना चाह रहे लोगों को बड़ी राहत दी है|

PM Modi रूस के राष्ट्रपति Putin से बात करने जा रहे ....

बतादें कि, रूस की तरफ से यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार यानि आज कुछ ही देर में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और पुतिन से बात करने वाले हैं| ध्यान रहे कि, इससे पहले पीएम मोदी की राष्ट्रपति जेलेंस्की से एक बार और पुतिन से दो बार बातचीत हो चुकी है| पीएम मोदी पुतिन से बातचीत में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर चिंता जता चुके हैं|

यह पढ़ें - जब पुतिन के सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान

क्या होता है सीजफायर?

बतादें कि, सीजफायर को युद्धविराम कहा जाता है। ये किसी भी युद्ध को स्थाई या अस्थाई तौर पर रोकने का एक जरिया है। इसके तहत किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई नहीं करने का वादा किया जाता है| अगर इस सीजफायर के बाद भी कोई आक्रमक कार्रवाई करता है तो उसे सीजफायर का उल्लंघन कहा जाता है।

यह पढ़ें - रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से आ रहे भारतीय ...

बतादें कि, यूक्रेन की स्थिति बेहद बिगड़ गई है| भारत सरकार बड़ी सूझबूझ के साथ योजना के तहत यूक्रेन से भारतीयों को निकाल रही है| यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है| अभीतक जहां भारत सरकार सामान्य विमानों में भारतीयों को भारत ला रही थी तो वहीं अब भारतीय वायुसेना को भी इसमें शामिल किया गया है ताकि भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी आ सके|

जंग का 12वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 12वां दिन है| रूस और यूक्रेन के बीच यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है|