‘डेड इकॉनमी’ बयान पर घमासान: राहुल गांधी से माफी की मांग तेज
Row over 'Dead Economy' Remark
Row over 'Dead Economy' Remark: राहुल गांधी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने 2013 में, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह विदेश यात्रा पर थे, कैबिनेट द्वारा अनुमोदित एक अध्यादेश को वरिष्ठ पत्रकारों को बुलाकर उनके सामने फाड़कर हवा में उछाल दिया था। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि भारत एक “डेड इकॉनमी” है। किसी भी शब्द का उपयोग करने से पहले उसका अर्थ समझ लेना चाहिए, डेड वह होती है जिसमें जीवन न हो, जबकि देश की अर्थव्यवस्था ने पिछले क्वार्टर में 8.2 प्रतिशत और उससे पहले 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। बाहर किसी के कथन को दोहराकर देश की अर्थव्यवस्था को मृत कहना तथ्यहीन है। राहुल गांधी देश की जनमानस से माफ़ी मांगनी चाहिए।