सोना-चांदी फिर हुए महंगे, 24 कैरेट गोल्ड ₹2,300 और चांदी ₹5,300 प्रति किलो उछली
Gold and Silver Prices Surge Again
सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार को फिर महंगाई की खबर सामने आई है। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मंगलवार को इसकी कीमत 1,46,700 रुपये थी। इस तरह एक ही दिन में 24 कैरेट सोना 2,300 रुपये महंगा हो गया।
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,36,430 रुपये था। यानी 22 कैरेट सोना 2,140 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
चांदी के दाम में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। चांदी का भाव बढ़कर 2,33,500 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 2,28,200 रुपये प्रति किलो थी। यानी एक दिन में चांदी 5,300 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई।
लगातार बढ़ रही कीमती धातुओं की कीमतों के कारण आभूषण खरीदने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं और निवेशकों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।