Rohtak Pickup Overturned| हरियाणा में बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, टायर फटने से बिगड़ा बैलेंस, घायलों को PGI भेजा गया
BREAKING
हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव चंडीगढ़ में आंख मारने पर रु10 हजार का जुर्माना; महिला से छेड़छाड़ का दोषी मान कोर्ट ने शख्स को सिखाया सबक, इस शर्त पर छोड़ा प्रशाद में जानवरों की चर्बी की बात गलत साबित हुई कलयुग के साक्षात भगवान के साथ महा अपराध : टीटीडी पूर्व अध्यक्ष

हरियाणा में बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, टायर फटने से बिगड़ा बैलेंस, घायलों को PGI भेजा गया

 Rohtak Pickup Overturned Haryana News Updates

Rohtak Pickup Overturned Haryana News Updates

Rohtak Pickup Overturned: हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अचानक पलट गई। इस हादसे में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस और पुलिस की डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी।

सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले

मिली जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में दर्शन करने आए थे। श्रद्धालुओं के साथ हादसा उस वक्त हुआ जब वह दर्शन करके वापस लौट रहे थे। पिकअप में करीब 30 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। जो कि सीमित संख्या से काफी ज्यादा थे। बताया जाता है कि, पिकअप का एक टायर अचानक फट गया। जिसके बाद पिकअप का बैलेंस बिगड़ गया। जिसे चालक कंट्रोल न कर सका और पिकअप सड़क पर पलट गई।