चेन्नई के खिलाफ मिली हार से बेहद निराश हैं रोहित शर्मा, मैच के बाद बताया कहां रह गई कमी
BREAKING

चेन्नई के खिलाफ मिली हार से बेहद निराश हैं रोहित शर्मा, मैच के बाद बताया कहां रह गई कमी

Rohit Sharma on MI Defeat

Rohit Sharma on MI Defeat

नई दिल्ली। Rohit Sharma on MI Defeat: मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आईपीएल के 12वें मैच में चेन्नई से मुंबई को हराया। यह मुंबई की आईपीएल 2023(IPL 2023) में लगातार दूसरी हार है। हार से दुखी रोहित शर्मा ने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अलग चीजों को अपनाने की जरुरत है।

हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा, "वैसे हम बीच में ही रास्ता भटक गए थे। शुरुआत को भुनाया नहीं, यह अच्छी पिच भी थी। हम बीच के ओवरों में 30-40 रन कम बना पाए थे। उनके स्पिनरों को श्रेय जाना चाहिए, क्‍योंकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमें दबाव में रखा और हमने अच्‍छा जवाब भी नहीं दिया था। हमें अलग चीजों को आजमाने की जरूरत है।"

नए खिलाड़ियों को दिया जाना चाहिए मौका (New players should be given chance)

रोहित ने आगे कहा, "आक्रमण करने की जरूरत है। बहादुर बनने की जरूरत है। हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में युवा हैं। उन्हें कुछ समय देना होगा। इसमें समय लगेगा, लेकिन हमें उनका समर्थन करने और उनकी क्षमता पर पर्याप्त भरोसा दिखाने की जरूरत है। सीनियर लोगों को मेरे साथ बढ़ना होगा। हम आईपीएल के माहौल को जानते हैं। हमें लय हासिल करनी होगी। दो मैचों में सब खत्‍म नहीं हुआ है। अगर आप जीत जाते हैं तो अच्‍छा रहेगा और अगर नहीं तो कुछ और सुधार की जरूरत है।"

जीत का नहीं खुला है खाता (account of victory is not open)

बता दें कि आईपीएल 2023 में मुंबई अभी अपना खाता नहीं खोल पाई है। पहले मैच में रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर ने हराया। उसके बाद घर में चेन्नई ने सात विकेट से पिटा। हालांकि, मुंबई वापसी करना जानती है और पहले भी कई सीजन में देखने को मिला है।

यह पढ़ें:

ऐसी हो सकती है राजस्थान और दिल्ली की प्लेइंग 11, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आरसीबी को लगा बड़ा झटका, रीस टॉपली आईपीएल से हुए बाहर

वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल केन विलियमसन बाहर!