Retired IAS Shared Year 1943 5th Claas Question Paper

छक्के छुड़ा देगा 5वीं क्लास का ये क्वेश्चन पेपर: आजादी से पहले का है, रिटायर्ड IAS ने शेयर किया, टॉपर्स भी धड़ाम!

Retired IAS Shared Year 1943 5th Claas Question Paper

Retired IAS Shared Year 1943 5th Claas Question Paper

Year 1943 Fifth Class Question Paper Viral: देश जब आजाद नहीं हुआ था तो परीक्षाएं किस प्रकार की होती थीं। उनका स्तर क्या होता था? आज आपको यह बखूबी मालूम पड़ जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर आजादी से पहले का 5वीं क्लास का एक क्वेश्चन पेपर खूब वायरल हो रहा है।

बतादें कि, एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर बद्री लाल स्वर्णकार ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। जिसके बाद यह वायरल हो गया। 5वीं क्लास का यह कॉमर्स सब्जेक्ट का क्वेश्चन पेपर है। जो कि साल 1943-44 का है। वहीं अगर आपको ऐसा लगता है कि 5वीं क्लास का पेपर तो कोई भी आसानी से सॉल्व कर लेगा। तो इस मामले में आप यह भूल जाइए। 5वीं क्लास का ये क्वेश्चन पेपर ऐसा है कि देखते ही छक्के छूट रहे हैं। पेपर को देखकर आज के टॉपर्स भी धड़ाम हो जा रहे हैं!

समय, पासिंग मार्क्स और टाइमिंग सब है पेपर पर

बतादें कि, 5वीं क्लास के इस क्वेश्चन पेपर में समय, मार्क्स और टाइमिंग भी है। पेपर में 10 क्वेश्चन हैं। जिन्हें सॉल्व करने के लिए ढाई घंटे का वक्त दिया गया है। पेपर में पासिंग मार्क्स भी हैं। पासिंग मार्क्स के लिए पेपर में 33 नंबर रखे गए हैं। इसके साथ ही सभी क्वेश्चन में कुछ खड़ी-पड़ी लाइन भी हैं। जिनको समझने के लिए दिमाग दौड़ाने की जरूरत है। हालांकि, लाइनों को लेकर कुछ लोग बता रहे हैं कि  'दो पड़ी हुई लाइन (हॉरिजॉन्टल लाइन) का मतलब है दो आना और दो सीधी खड़ी हुई लाइन (वर्टिकल लाइन) का अर्थ है आठ आना। वहीं एक लाइन का अर्थ है चार आना'। बाकी आप समझ लीजिए...