भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कई राज्यों के गवर्नर बदले देखिये पूरी लिस्ट

रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा, कई राज्यों के गवर्नर बदले देखिये पूरी लिस्ट

New Governor List

New Governor List

नई दिल्ली। New Governor List कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला गया है और कई में फेरबदल देखने को मिला है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी(Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari) ने भी इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा  को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

अरुणाचल, झारखंड और हिमाचल के भी राज्यपाल बदले / Governors of Arunachal, Jharkhand and Himachal also changed

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया बने असम के राज्यपाल / Gulab Chand Kataria became the governor of Assam

राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री और मौजूदा राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि कटारिया को राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेताओं में जाना जाता है। 

यह पढ़ें:

आरबीआई के फर्जी दस्तावेज ले जा रहे 3 गिरफ्तार, देखें क्या थी इन आरोपियों की प्लानिंग

लोन देने के नाम पर आनलॉईन ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

PNB बैंक में होश उड़ाने वाला 'कांड'; लॉकर में रखे लाखों रुपए खा गई दीमक, नोटों का बंडल मिट्टी हुआ, पढ़े पूरा मामला