Read Here About World Most Expensive Potato

क्या ! ये आलू बिकता है सोने के भाव, जानें इसकी बढ़ती कीमत की वजह 

Read Here About World Most Expensive Potato

Read Here About World Most Expensive Potato

World Most Expensive Potato: सब्जियों के दाम हर दिन कम होते है और बढ़ते भी रहते है। हर दिन के मंडी के दाम तो अख़बार में भी आ जाते है और लोग अपनी पॉकेट के हिसाब से सब्जी खरीद लेते है। जहां प्याज़ के बिना रसोई का गुज़ारा नहीं होता वहीं आलू के बिना भी हर सब्जी अधूरी सी लगती है क्योंकि आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। भारत में आलू की काफी अच्छी फसल होती हैं और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है लेकिन कई बार इसके बावजूद भी कुछ आलू ऐसे होते हैं जिसकी कीमत काफी हैरान करने वाली हैं। आज हम आपको बताएंगे कि वह कौन सा आलू है जिसकी कीमत सोने के भाव पर चल रही है।  

परिवार की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ बन गई MBA Food Wali, देखें ये खास ख़बर 

दुनिया का सबसे महंगा आलू
यूं तो आलू की कई किस्में होती है पर Le Bonnotte आलू की किस्म है जो कि सोने के भाव से बाजार में मिलती है। जी हां, इस आलू की कीमत 50 हजार रुपये हैं जो की आम आलू से काफी महंगी होती हैं। 

La Bonnotte Potatoes at Best Price in Manila, Luzon | Aliya Trading S.L

क्यों बिकता है ये आलू महंगा 
आलू की कीमत सुनने के बाद सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है कि आखिर क्यों ये आलू इतना महंगा होता है? आपको बतादें कि Le Bonnotte आलू की खेती फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier में की जाती है और वो भी सिर्फ 50 वर्ग मीटर के जमीन पर ही की जाती है। इसकी खेती करना इतना आसान नहीं होता साथ ही इस आलू की खेती करने में काफी अधिक पैसे भी खर्च होते हैं। इसके अलावा इसमें प्राकृतिक खाद के रूप में समुद्री शैवाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पैदावार से जुड़ी ये चीजें ही इसे महंगा और दुर्लभ बनाती हैं।

POTATOES OF NOIRMOUTIER ISLAND

पोषक तत्व से भरपूर है ये आलू
इस आलू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यहां तक की इसका छिलका भी फायदेमंद होता है। इसे खाने वाले लोग बताते हैं कि इस आलू में नींबू, नमक और अखरोट का मिलाजुला स्वाद आता है। ऐसे में अमीर लोगों का फेवरेट होता है ये आलू। पूरी दुनिया में इस आलू की लोकप्रियता है। हालांकि, काफी लोग अब भी इस आलू के बारे में नहीं जानते हैं।  

Create your own 'Bonnotte' and charge the Potato Price you want | PotatoPro