Ram Navami 2023 know the shubh muhurat and puja vidhi Shri Ram

Ram Navami 2023: आज राम नवमी पर जानते है इसके शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में  

Ram Navami 2023 know the shubh muhurat and puja vidhi Shri Ram

Ram Navami 2023 know the shubh muhurat and puja vidhi Shri Ram

Ram Navami 2023: आज राम नवमी का पावन पर्व है, प्रभु श्रीराम का जन्मदिवस पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हिंदूओं के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं होता है। श्रीरामचंद्र जी भगवान विष्णु के सातवें अवतार कहे जाते हैं। श्री राम भक्ति, उपासक, तपस्या, सत्य, त्याग, प्रेम और कर्तव्य का साक्षात उदाहरण है। चाहे महर्षि बाल्मिकी हों या फिर गोस्वामी तुलसीदास दोनों ने ही श्रीराम के आदर्श चरित्र को बड़ी ही खूबसूरती से वर्णित किया है। भगवान राम की पूजा करने से इंसान की सारी मुश्किलों का तो अंत होता ही है, बल्कि इंसान हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है। प्रभु श्रीराम की पूजा शुभ मुहूर्त करने से इंसान को दोहरा फल मिलता है।

यह भी पढ़े : Ram Navami 2023: जानें राम नवमी कब है और सही डेट,शुभ मुहूर्त,पूजा विधि और मंत्र के बारे में ?

आदर्श पुत्र
आज ऐसे अनेक उदाहरण मिलेंगे, जब आज की पीढ़ी अपने जन्मदाता माता-पिता को बोझ मानकर उनके लिए वृद्धाश्रम या अन्य विकल्पों की तलाश करने लगते हैं। लेकिन वहीं दशरथ पुत्र श्री राम एक ऐसे आदर्श पुत्र थे, उन्होंने अपने पिता के वचन को निभाने के लिए अपना राजपाट छोड़ अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ वनवासी परिधान में 14 साल के वनवास के लिए प्रस्थान कर गए। इसीलिए दुनिया आज भगवान श्रीराम को आदर्श-पुत्र कहती है, और हर माता-पिता अपने बच्चों के राम जैसा बनने की सीख देते हैं।

Ram Navami 2023: भगवान श्री राम का है चैत्र नवरात्रि से विशेष संबंध, जानिए  इस दिन का महत्व - Ram Navami 2023 and Chaitra Navratri know what is its  connection and its importance

सत्य
श्री राम के जीवन में तमाम तरह के संकट आये, उन्हें 14 वर्ष का वनवास हुआ, वन में पत्नी सीता का अपहरण हुआ, ऐसे कई अवसर आये, लेकिन उन्होंने असत्य का सहारा नहीं लिया। सत्य और अच्छे स्वभाव के रास्ते पर चलना आसान नहीं होता। अकसर हम किसी भय, स्थिति या समस्या से मुक्ति पाने के लिए असत्य का सहारा लेते हैं, लेकिन श्रीराम जीवन पर सत्य के साथ रहे।

Ram Navami 2023, Puja Vidhi, Muhurat Date and Time: राम नवमी पर पूजा का शुभ  मुूहुर्त, इस समय पूजा होगी बेहद लाभकारी

राम नवमी का शुभ मुहूर्त और संयोग
राम नवमी के दिन श्री राम पूजा का मुहूर्त शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक हैं। इस शुभ मुहूर्त में भगवान राम की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा। इसके अलावा आज राम नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग भी बन रहा है। इन शुभ संयोग में किए गए सारे कार्य सफल होते हैं और भक्तों पर भगवान राम की कृपा होती है। आज के दिन श्री राम स्तुति और आरती करने से दुखों से छुटकारा मिलता है।

ram navami on march 30 ram navami puja ka shubh muhurat puja vidhi niyam  happy ram navami in hindi tvi | Ram Navami 2023: राम नवमी आज, पूजा का सबसे  शुभ मुहूर्त

राम नवमी व्रत और पूजा विधि
आज प्रात: स्नान के बाद साफ कपड़े पहन लें. सूर्य देव को जल अर्पित करें। उसके बाद राम नवमी व्रत और प्रभु राम की पूजा का संकल्प लें। अब आप दिन में राम जन्मोत्सव की तैया​री कर लें। फिर दोपहर के शुभ मुहूर्त में रामलला की मूर्ति का गंगाजल से स्नान कराएं। फिर वस्त्र, चंदन से तिलक, यज्ञोपवीत, माला आदि से उनको सुशोभित करें। फिर अक्षत्, रोली, फूल, धूप, दीप अदि से पूजा करें। रामजी को तुलसी का पत्ता, पंचामृत, बर्फी, गुलाब जामुन, केसर भात, खीर, केला, सेब, संतरा आदि का भोग लगाएं।