Ram Navami 2023 Know the date significance shubh muhurat and exact date.

Ram Navami 2023: जानें राम नवमी कब है और सही डेट,शुभ मुहूर्त,पूजा विधि और मंत्र के बारे में ?

Ram Navami 2023 Know the date significance shubh muhurat and exact date.

Ram Navami 2023 Know the date significance shubh muhurat and exact date.

Ram Navami 2023 Date : चैत्र नवरात्रि के 9वें दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने जन्म लिया था। इस बार रामनवमी 30 मार्च को 5 शुभ योग में मनाई जाएगी। रामनवमी पर इस बार गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरु योग का संयोग है। राम नवमी के दिन इन पांचों योग के होने से श्रीराम की पूजा का शीघ्र फल मिलेगा। इस दिन किए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 

राम नवमी का महत्व
राम नवमी का दिन भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विष्णु जी के अवतार प्रभु श्री राम की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। भक्तों के जीवन से सभी कष्ट कट जाते हैं। इस दिन पूजा अर्चना करने से राम जी के साथ आदिशक्ति मां जगदम्बा की कृपा भी प्राप्त होती है।

RAM NAVAMI - March 30, 2023 - National Today

राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि आरंभ: 29 मार्च 2023, रात्रि  09:07 मिनट से 
नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च 2023, रात्रि 11:30 मिनट पर 
सुबह- 11:11 से 01: 40  तक
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 से 12:46 तक
ब्रह्ममुहूर्त:  04:49 से 05:37 तक
अमृतकाल: शाम 08:18 से 10:05 तक

Ram Navami 2023: भगवान श्री राम का है चैत्र नवरात्रि से विशेष संबंध, जानिए  इस दिन का महत्व - Ram Navami 2023 and Chaitra Navratri know what is its  connection and its importance

रामनवमी पूजा विधि
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ-सूथरे कपड़े पहने और घर के मंदिर की साफ-सफाई करें। इसके बाद भगवान राम के प्रतिमा को गंगाजल से पवित्र करें और उन्हें पीतांबरी पहनाएं। अब आप प्रतिमा पर पीले पुष्प और तुलसी का पत्ता अर्पित करें। अब आप धूप दीप जलाकर पूजन प्रारंभ करें और सात्विक चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान राम की पूजा आराधना करें। धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन रामायण, रामरक्षास्त्रोत और श्री राम स्तुति करना बहुत शुभ होता है। आप इस दिन राम नाम भी जप सकते हैं।  

यह भी पढ़े : Aaj ka Panchang: आज बन रहे तीन अत्यंत शुभ योग, पढ़िए आज का पंचांग

Happy ram navami celebration poster with creative illustration of lord rama  2153146 Vector Art at Vecteezy

रामनवमी पर भगवान राम के इन मंत्रों का करें जाप
ॐ श्री रामाय नमः॥
श्री राम जय राम जय जय राम॥
ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि,तन्नो राम प्रचोदयात्॥