18 जून को राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव
- By Gaurav --
- Friday, 22 May, 2026
Rajya Sabha Polls for
Election Commission of India ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग के अनुसार यह चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच समाप्त हो रहा है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।
आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 जून को मतदान कराया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कई राज्यों में संख्या बल के आधार पर प्रमुख दलों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है।