Rajput Karni Sena State President Shot| राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी गई; राजस्थान में बैठक के दौरान हमला
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी गई; राजस्थान में बैठक के दौरान हमला, अफरा-तफरा मची, पुलिस ने हमलावर को पकड़ा

Rajput Karni Sena State President Bhanwar Singh Shot

Rajput Karni Sena State President Bhanwar Singh Shot

Rajput Karni Sena State President Shot: राजस्थान के उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी गई है। भंवर सिंह को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने भंवर सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावर को पकड़ लिया है। हमलावर की पहचान दिग्विजय सिंह के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, भंवर सिंह पर गोली चलाने के बाद हमलावर की मौके पर काफी पिटाई हुई है। उसे भी अस्पताल ले जाया गया है।

बैठक के दौरान गोली मारी, अफरा-तफरा मची

मिली जानकारी के अनुसार, राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर उदयपुर में उस वक्त हमला हुआ। जब वह यहां बीएन संस्थान परिसर में आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बैठक के बीच हमलावर ने भंवर सिंह को अचानक गोली मार दी। गोली चलते ही बैठक में अफरा-तफरी मच गई। वहीं दूसरी तरफ गोली लगने से घायल भंवर सिंह को संभाला गया।

हालांकि, साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को भी पकड़ लिया। गुस्से में आए लोगों ने हमलावर की पिटाई भी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, अभी यह मालूम नहीं चल सका है कि हमलावर ने भंवर सिंह पर जानलेवा हमला क्यों किया? फिलहाल वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया पुरानी दुश्मनी मानी जा रही है। पुलिस की वारदात को लेकर जांच जारी है।