Raj Kapoor Death Anniversary Know About His Bollywood Career Facts
BREAKING
PM मोदी के चुनाव लड़ने पर 6 साल का बैन लगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होनी थी सुनवाई, जज छुट्टी पर चले गए चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे

Raj Kapoor Death Anniversary: रूसी अभिनेता लगते थे Raj Kapoor, 11 साल की उम्र में शुरू किया था फ़िल्मी सफर, देखें शोमैन की पुण्यतिथि पर उनके जीवन के बारे में कुछ ख़ास 

Raj Kapoor Death Anniversary

Raj Kapoor Death Anniversary Know About His Bollywood Career Facts

Raj Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड में सफेद घोड़ी के नाम से जाना जाता है Kapoor परिवार, और अगर कहीं भी बॉलीवुड के दिग्गजों का बात चले और वहां राज कपूर का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। राज कपूर को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का शोमैन कहा जाता है। उन्होंने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग और काम को आज भी याद किया जाता है। साल 1988 में आज ही के दिन यानी 2 जून को राज कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पृथ्वीराज जैसे पिता होने के बाद भी राज कपूर को अपनी जिंदगी में स्ट्रगल करना पड़ा। पर अपनी म्हणत से इंडस्ट्री में नई पहचान जरूर बनाई और आज तक कपूर साहब को उनके मशहूर गानो से याद किया जाता है। आज की इस कहानी में हम आपको राज कपूर साहब की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करवाते हैं..

पाकिस्तान में हुआ था जन्म
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 के दिन पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। जब देश का बंटवारा हुआ तो उनके पिता पृथ्वीराज कपूर भारत आ गए। थिएटर में रुचि के चलते उन्होंने मुंबई का रुख किया और अभिनय जगत में कई ऊंचाइयां हासिल कीं। राज कपूर ने भले ही अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की विरासत को आगे बढ़ाया, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पिता को उन पर कतई विश्वास नहीं था। 

Raj Kapoor death anniversary: Rare photos and lesser-known facts of 'The  Showman'

पिता के स्टूडियो में करते थे काम 
दरअसल, पृथ्वीराज कपूर मानते थे कि राज कपूर कुछ खास नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उन्हें सहायक या क्लैपर ब्वॉय जैसे छोटे काम सौंपे गए थे। इसके आलावा राज कपूर अपने पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाने का काम भी करते थे। इसके लिए उन्हें हर महीने एक रुपये मिलता था। उस दौर के मशहूर निर्देशक केदार शर्मा ने राज कपूर में छिपी अभिनय क्षमता और लगन को पहचाना। उन्होंने राज कपूर को अपनी फिल्म नीलकमल में हीरो की भूमिका दे दी। इसके बाद राज कपूर ने 24 साल की उम्र में फिल्म आग का निर्देशन किया, जिसके बाद वह सबसे युवा फिल्म निर्देशक बनकर सामने आए। साल 1948 में उन्होंने आर.के फिल्म्स (R.K Films) के नाम से फिल्म स्टूडियो बनाया, जिसकी पहली हिट फिल्म बरसात थी।   

Randhir Kapoor To Revive Raj Kapoor's 'RK Films' Banner With His Romantic  Film Directorial

11 साल की उम्र में फिल्मों में रखा कदम
उनके भाई शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि थिएटर में शशि कपूर का ज्यादा बड़ा योगदान रहा है। राज कपूर ने सिर्फ 11 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। वे पहली बार फिल्म इंकलाब में दिखाई दिए थे। उन्हें साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म नील कमल में बतौर लीड एक्टर से पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म में उन्होंने बेहद खूबसूरत अदाकारा मधुबाला के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

राज कपूर की पहली फिल्म कौन सी है?
राज कपूर अपने समय के सबसे यंग डायरेक्टर रहे। उनकी डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'आग' थी, जिसमें उन्होंने खुद ही लीड रोल प्ले किया था और उनके अपोजिट कैरेक्टर में नरगिस थीं। कम उम्र में इंडियन सिनेमा में तहलका मचा रहे राज कपूर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी 'अंदाज', जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

Raj Kapoor , Wife Krishana and son Randhir | Old film stars, Bollywood  celebrities, Bollywood

राज कपूर ने कितनी हिट फिल्में की?
राज कपूर अपने समय के सबसे यंग डायरेक्टर रहे। उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म आग थी, जिसमें उन्होंने खुद ही लीड रोल किया था, उनके अपोजिट कैरेक्टर में नरगिस थीं। कम उम्र में ही राज कपूर ने हिंदी सिनेमा में धमाल मचा दिया था। उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म अंदाज थी, जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की थी। राज कपूर के निर्देशन में बनी पहली हिट फिल्म बरसात थी। इसके बाद उन्होंने कई ब्लाॅकबस्टर फिल्मों में काम किया, जिनमें आवारा, श्री 420, चोरी चोरी, अनाड़ी, छलिया, तीसरी कसम, मेरा नाम जोकर, बॉबी, सत्यम शिवम सुंदरम, प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्मों में एक्टिंग, डायरेक्टिंग की।

I lost both my hands': Randhir Kapoor misses brothers Rishi, Rajiv on Raj  Kapoor's memoir release

राज कपूर को था अस्थमा
एक बार की बात है तब 19वां दादा साहेब फाल्के सम्मान समारोह चल रहा था।  इसी बार शो मैन राज कपूर को भी सम्मानित किया जाने वाला था। हालांकि, उन दिनों वह काफी बीमार चल रहे थे। अस्थमा के मरीज थे और उन दिनों तो बार-बार उन्हें अस्थमा अटैक आने लगे थे। प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर निकाल दिया, जो पत्नी कृष्णा के पास ही रखा हुआ था। लेकिन राज कपूर की स्थिति लगभग न चलने के बराबर ही थी।

The Showman of Bollywood 'Raj Kapoor' - Sentinelassam

कैसे हुआ था राज कपूर का निधन?
2 जून 1988 को 63
साल की उम्र में अस्थमा के बिगड़ने से राज कपूर का निधन हो गया था। उनकी सिनेमाई विरासत बाद में बेटों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर ने सम्भाली, मगर बेटियां रीमा कपूर और रितु कपूर फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रहीं। ऋषि, राजीव और रितु अब इस दुनिया में नहीं हैं। रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर उनके पोता-पोती हैं। 

Raj Kapoor. Moscow international film festival, 1962. : r/bollywood