Rain havoc continues in Himachal: हिमाचल में बारिश का कहर जारी: कुल्लू में लैंडस्लाइड से एक की मौत; भरमौर में 700 यात्री फंसे

हिमाचल में बारिश का कहर जारी: कुल्लू में लैंडस्लाइड से एक की मौत; भरमौर में 700 यात्री फंसे

LAND

Rain havoc continues in Himachal:

Rain havoc continues in Himachal: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही का सिलसिला जारी है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में आज सुबह तड़के लैंडस्लाइड की चपेट में आने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक महिला समेत 6 लोग मलबे में फंस गए। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

कुल्लू के देवधार में भूस्खलन के कारण 5 घरों को खतरा है। सुरक्षा के मद्देनजर इन घरों को खाली करवा दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भरमौर में फंसे मणिमहेश यात्रियों के लिए केंद्र से 5 हेलिकॉप्टर की मांग की है। वहां अभी भी 700 लोग फंसे हुए हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोग अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

मौसम विभाग ने आज सुबह 10 बजे तक किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में 5 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 1359 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 2 सितंबर के बीच सामान्य बारिश 630.2 मिलीमीटर होती है। लेकिन इस बार 921.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।