Rain alert in Haryana: हरियाणा में बारिश का अलर्ट: पंचकूला-अंबाला समेत 6 जिलों में मध्यम बारिश, 12 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

हरियाणा में बारिश का अलर्ट: पंचकूला-अंबाला समेत 6 जिलों में मध्यम बारिश, 12 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

Jhelum Breach Floods Srinagar Outskirts

Rain alert in Haryana: Moderate rain in 6 districts

Rain alert in Haryana: मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने सोमवार को हरियाणा में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में मध्यम बारिश होगी। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 10 दिनों से जारी बारिश से आज राहत मिल सकती है। 9 सितंबर को मौसम फिर बदल सकता है।

रविवार को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में बारिश हुई। कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को अंबाला, जींद, फतेहाबाद और हिसार के जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान:
9 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में अधिक बारिश होगी। पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 10 और 11 सितंबर को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, सोनीपत और रोहतक में छिटपुट बूंदाबांदी होगी।