CM Sukhu Bomb Threat: हिमाचल CM सुक्खू को बम से उड़ाने की धमकी; DC शिमला की ईमेल पर मैसेज

हिमाचल CM सुक्खू को बम से उड़ाने की धमकी; DC शिमला की ईमेल पर मैसेज, लिखा- राष्ट्रीय झंडा फहराया तो आत्मघाती हमला होगा

Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu Gets Bomb Threat Breaking News

Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu Gets Bomb Threat Breaking News

CM Sukhu Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि यह धमकी भरा मैसेज शिमला DC ऑफिस की आधिकारिक ईमेल पर सीधे भेजा गया है। धमकी मिलने के बाद इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। सीएम सुक्खू की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सीएम के आवास के बाहर और आसपास सुरक्षा टाइट देखी जा रही है।

राष्ट्रीय झंडा फहराया तो आत्मघाती हमला होगा

जानकारी के अनुसार, ईमेल पर जो धमकी भरा मैसेज आया है। उसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बात भी कही गई है और इसी सापेक्ष में सीएम सुक्खू पर आत्मघाती हमला करने की धमकी दी गई है। ईमेल पर भेजे गए मैसेज में लिखा गया है कि यदि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गणतंत्र दिवस पर शिमला में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे तो मानव बम से हमला किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि यह धमकी दहशत फैलाने के लिए किसी की शरारत हो सकती है। लेकिन फिर भी जांच की जा रही है।

कांग्रेस की सरकार का नेतृत्व कर रहे सुक्खू

बता दें कि इससे पहले भी CM सुक्खू को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मालूम रहे कि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में कांग्रेस की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राजनीति में आने के बाद वह कांग्रेस से जुड़े और उन्होने हिमाचल में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत की। यही कारण रहा कि विधानसभा चुनाव-2022 की जीत के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल के सीएम के रूप में चुना गया था। सुक्खू पहली बार सीएम की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं।

गजब व्यवस्था है भाई! नशे में झूमोगे तो पुलिस हवालात नहीं होटल ले जाएगी और सुलाएगी, हिमाचल CM का ये VIDEO जमकर वायरल