Rahul Gandhi Punjab Visit| पंजाब आए राहुल गांधी; अमृतसर पहुंच दरबार साहिब में माथा टेका, फिर बर्तन साफ करने बैठ गए
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पंजाब आए राहुल गांधी VIDEO; अमृतसर पहुंच दरबार साहिब में माथा टेका, फिर बर्तन साफ करने बैठ गए, लंगर हॉल में की सेवा

 Rahul Gandhi Punjab Visit Prays in Golden Temple Amritsar

Rahul Gandhi Punjab Visit Prays in Golden Temple Amritsar

Rahul Gandhi Punjab Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पंजाब दौरे पर हैं। उन्होने अमृतसर पहुंच दरबार साहिब यानि गोल्डन टेंपल में माथा टेका है। बताया जा रहा है कि, राहुल गांधी का यह निजी दौरा है। इस बार पंजाब में उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। राहुल केवल दरबार साहिब में आशीर्वाद लेने और सेवा करने पहुंचे हैं।

 

माथा टेकने के बाद साफ किए बर्तन

दरबार साहिब में गुरु साहिब के समक्ष माथा टेकने के बाद राहुल गांधी ने लंगर हॉल में जाकर सेवा की। राहुल यहां लंगर चखने वाले श्रद्धालुओं के झूठे बर्तन साफ करते नजर आए। राहुल गांधी के साथ और भी सेवादार बर्तन साफ कर रहे थे।

 

बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के वक्त पंजाब आए थे और तब भी वह दरबार साहिब गए थे और यहां माथा टेका था। तब राहुल ने केसरी पगड़ी पहनी थी। हालांकि, इस बार राहुल पगड़ी पहने नजर नहीं आए हैं। इस बार में उन्होने सिर पर गुरु साहिब का नीले रंग का पटका बांधा हुआ है।

कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा नहीं, सुरक्षा चुस्त

निजी दौरा होने के चलते राहुल गांधी के आसपास कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा नहीं दिख रहा है। राहुल गांधी जब अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे तो यहां उनके स्वागत में कांग्रेस नेताओं का हुजूम नहीं दिखा। कुछ खास कांग्रेस नेता ही पहुंचे हुए थे। बता दें कि, राहुल के दौरे से पहले पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राहुल पहले दिल्ली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे और इसके बाद यहां से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।