Raghav-Parineeti put rings on each other

राघव-परिणीति ने एक दूसरे को पहनाई रिंग 

1

Raghav-Parineeti put rings on each other

नई दिल्ली। आप सांसद राघव चढ्डा व फिल्म अभिनेत्री परिणीति ने शनिवार को एक दूसरे को रिंग पहनाकर पिछले कई दिनों से चल रही खबरों पर मोहर लगा दिया। यह रस्म दिल्ली के  कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में शाम 5 बजे शुरू हुई। लगभग 9 बजे परिणीति और राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं।


इस सेरेमनी में राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। सेरेमनी में सबसे पहले परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं।

इसके बाद परिणीति के घर वालों का आना शुरू हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सेरेमनी में शरीक हुए।

इनके अलावा देश के पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे और ञ्जरूष्ट सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी पार्टी में पहुंचे।

यह भी पढ़ें:

Jalandhar ByPoll 2023 Result Breaking : AAP की हुई जीत, जल्द ही होगा ऐलान

यह भी पढ़ें:

Election Result New Update : जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 मतगणना :: AAP ने कांग्रेस के मैदान में गाड़ा अपना झंडा