Punjab New Cabinet: देखिये पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक कब? हो सकते हैं बड़े फैसले

Punjab New Cabinet: देखिये पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक कब? हो सकते हैं बड़े फैसले

Punjab New Cabinet

Punjab New Cabinet

Punjab New Cabinet : पंजाब आम आदमी पार्टी के 10 विधायक आज मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं| ये विधायक CM भगवंत मान के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे| वहीं, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि मंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद ये मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर 12:30 बजे के करीब मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी| जिसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है|

पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्री बनने वाले वो 10 विधायक कौन?

पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में जो विधायक शामिल हो रहे हैं| उनमें पंजाब आप के वरिष्ठ नेता और विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉक्टर बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉक्टर विजय सिंगला , गुरमीर सिंह मीत हायर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा शामिल हैं|

हरपाल चीमा ने कही ये बात..

इधर, मंत्री बनाये जाने पर हरपाल चीमा ने आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आभार जताया है| हरपाल चीमा ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह अवसर देने के लिए Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann को धन्यवाद। मैं पंजाब के लोगों की सेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा|

CM भगवंत मान ने याद दिलाई यह बात..

बतादें कि, CM भगवंत मान ने ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे| भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि 'पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा. पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं| इसके साथ ही मंत्री बनने जा रहे इन विधायकों को CM भगवंत मान एक बात भी खूब याद रखने को कहा| मान ने कहा कि पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है| गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में की 117 विधानसभा सीटों में 92 सीटों पर जीत हासिल की है|