Punjab Hockey Player Rape FIR| पंजाब में 2 दिन पहले DSP बने खिलाड़ी पर FIR; युवती के साथ 5 साल तक रेप करने का आरोप

पंजाब में 2 दिन पहले DSP बने खिलाड़ी पर FIR; रेप करने का आरोप, युवती ने कहा- 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाएं, धोखा दिया

Punjab Hockey Player DSP Varun Kumar Rape FIR Indian Hockey Team

Punjab Hockey Player DSP Varun Kumar Rape FIR Indian Hockey Team

Punjab Hockey Player Rape FIR: पंजाब में 2 दिन पहले 4 फरवरी को DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर एक युवती ने रेप करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर बेंगलुरु में पुलिस ने वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, युवती का कहना है कि वह साल 2019 में जब 17 साल की थी तब इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाक़ात वरुण से हुई थी। इसके बाद दोनों एक एक-दूसरे को काफी नजदीक से जानने लगे। युवती का कहना है कि, इस बीच वरुण ने उससे शादी करने की बात कही और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। युवती ने आरोप लगाया है कि, वरुण ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ 5 साल तक कई बार शारीरिक संबंध बनाएं लेकिन शादी नहीं की। वरुण ने उससे अब शादी करने से मना कर दिया है।

कार्रवाई के लिए तलाश रही पुलिस

बताया जा रहा है कि, युवती की शिकायत के बाद बेंगलुरु पुलिस वरुण कुमार को तलाश कर रही है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पंजाब व हिमाचल में वरुण की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वरुण को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वरुण कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। लेकिन अब वह पंजाब के जालंधर में रह रहे हैं। वह हॉकी के लिए पंजाब आए थे।

वरुण कुमार में 2017 में भारतीय टीम के लिए बतौर डिफेंडर अपनी शुरुवात की। इसके बाद 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। वहीं वरुण कुमार 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इससे पहले वह 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके थे। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके लिए 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा की थी।

वरुण कुमार को DSP पद पर नियुक्ति पत्र सौंपते भगवंत मान

Punjab Hockey Player DSP Varun Kumar Rape FIR Indian Hockey Team