चंडीगढ़ के प्रशासक को लेकर आई ऐसी खबर, बनवारीलाल पुरोहित इस खतरनाक बीमारी से हुए पीड़ित
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ के प्रशासक को लेकर आई ऐसी खबर, बनवारीलाल पुरोहित इस खतरनाक बीमारी से हुए पीड़ित

Punjab Governor and Chandigarh Administrator Corona Positive

Punjab Governor and Chandigarh Administrator Corona Positive

Punjab Governor and Chandigarh Administrator Corona Positive : दो-दो बार वैक्सीन लग जाने के बावजूद भी कोरोना अपना अटैक कर रहा है और लोग इसकी जद में भी आ जा रहे हैं| खबर अब पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को लेकर है| बनवारीलाल पुरोहित कोरोना से ग्रसित हो गए हैं| बताया जाता है कि, उन्होंने बीते गुरूवार को कोरोना टेस्ट करवाया था| जिसकी जब रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकले|

लक्षण हल्के... लोगों से आइसोलेट होने को कहा

मिली जानकारी के अनुसार, बनवारीलाल पुरोहित में कोरोना के लक्षण गंभीर नहीं हैं| उनमें हल्के लक्षण हैं| हालांकि, ऐतियाती तौर पर उन्होंने खुद को अपने आधिकारिक आवास पर आइसोलेट कर लिया है और स्वस्थ होने के लिए इलाज ले रहे हैं| वहीं, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन लोगों से आइसोलेट होने और अपना टेस्ट करा लेने का अनुरोध किया है जो हाल ही में उनके संपर्क में आये हैं|