Punjab Government Warned House Owners
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में मकान मालिकों को सरकार की चेतावनी; भूलकर भी न करें ये काम, वरना होगा बड़ा एक्शन

Punjab Government Warned House Owners

Punjab Government Warned House Owners

Punjab Government Warned House Owners: पंजाब में मकान मालिकों को एक चेतावनी जारी की गई है| पंजाब सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, अगर मकान मालिकों ने अपने किरायदारों से बिजली बिल (बिजली फ्री होने पर) वसूला तो उनपर बड़ा एक्शन लिया जाएगा| मकान मालिकों को भी फिर पूरा बिजली बिल देना होगा| बतादें कि, पंजाब की मौजूदा सरकार 300 यूनिट तक बिजली फ्री दे रही है|

मुफ्त बिजली का हक किरायेदारों को भी

पंजाब सरकार का कहना है कि, मुफ्त बिजली का हक अगर मकान मालिकों को मिल रहा है तो यह हक उनके किरायेदारों से नहीं छीना जा सकता| किरायेदारों को भी मुफ्त बिजली की राहत दी जानी चाहिए| इसलिए मकान मालिकों को हिदायत है कि, वह खुद की बिजली मुफ्त होने पर अपने किरायेदारों से बिजली बिल वसूल न करें और अगर ऐसा करते हैं तो खुद भी पूरा बिजली बिल भरने को तैयार रहें|

जो यूनिट दर है, उसी हिसाब से पैसे लें

इसके साथ ही पंजाब सरकार ने उन मकान मालिकों को भी हिदायत दी है जिनकी बिजली फ्री नहीं है और वह यूनिट दर से ज्यादा के हिसाब से अपने किरायेदारों को बिजली बिल थमा रहे हैं| पंजाब सरकार ने सख्त लहजे में ऐसा न करने कहा है|