Punjab Congress Leaders Joins BJP| पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका; सुनील जाखड़ का दांव, अश्विनी सेखड़ी को भाजपा में शामिल किया
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका; सुनील जाखड़ का दांव, इस नेता को BJP में शामिल कराया, साथ में और भी कई नेताओं की एंट्री

 Punjab Congress Leaders Joins BJP

Punjab Congress Leaders Joins BJP

Punjab Congress Leaders Joins BJP: पंजाब भाजपा में प्रधान बनाए जाने के बाद सुनील जाखड़ राजनीतिक पिच पर जमकर खेल रहे हैं। जाखड़ ने दूसरी पार्टियों को झटका देना शुरू कर दिया है और पंजाब में भाजपा खेमे को बढ़ाने और मजबूत बनाने में जुट गए हैं। दरअसल, मंगलवार को सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। जाखड़ ने अपने करीबी और बटाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी को भाजपा में शामिल कर लिया। अश्विनी सेखड़ी के साथ और भी कई नेता भाजपा में शामिल हुए। जाखड़ ने खुद सभी का पार्टी में स्वागत किया।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि, कांग्रेस अपनी जड़ों से हिल चुकी है और अब घुटने टेक रही है। जैसे हाल ही में आम आदमी पार्टी के सामने टेक दिए। जाखड़ ने कहा कि, कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई है और इसके अलावा वहां कुछ नहीं। भाजपा में शामिल हुए अश्विनी सेखड़ी ने कहा कि, कांग्रेस मेरिट नहीं सिर्फ मनी के हिसाब से चलती है। वहां नेताओं की कदर नहीं और इसीलिए अब कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं रहा।

Punjab Congress Leaders Joins BJP
Punjab Congress Leaders Joins BJP