Punjab Congress Election Committee Constituted For Lok Sabha Chunav 2024

पंजाब में कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी गठित; नवजोत सिंह सिद्धू को मिली चुनावी जिम्मेदारी, 27 सदस्यी पूरी लिस्ट यहां देखिए

 Punjab Congress Election Committee Constituted For Lok Sabha Chunav 2024

Punjab Congress Election Committee Constituted For Lok Sabha Chunav 2024

Punjab Congress Election Committee: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने देश के अलग-अलग राज्यों में तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अब पंजाब में प्रदेश इलेक्शन कमेटी गठित की है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा की अध्यक्षता में 27 सदस्यी इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है।

इलेक्शन कमेटी में सिद्धू भी शामिल

कमेटी में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। यानि विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर सिद्धू पंजाब में सक्रियता के साथ कांग्रेस के लिए गरजते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, अपने स्तर पर रैली करने के चलते नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। सिद्धू पर कांग्रेस की नाराजगी भी नजर आ चुकी है। पंजाब कांग्रेस के नेताओ ने भी सिद्धू पर सवाल खड़े किए थे।

 Punjab Congress Election Committee Constituted For Lok Sabha Chunav 2024

 Punjab Congress Election Committee Constituted For Lok Sabha Chunav 2024